महाराष्ट्र TET घोटाले का मास्टरमाइंड दबोचा गया, बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
6
Bijendra Gupta Arrested
Bijendra Gupta Arrested

पटना: देश भर में परीक्षाओं की शुचिता और पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच महाराष्ट्र के चर्चित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) घोटाले में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इस बहुचर्चित मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को आखिरकार बिहार से धर दबोचा गया है. भिवंडी पुलिस की एक विशेष टीम ने बिहार में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर विमान से पुणे लाया गया है. जहां से उसे सड़क मार्ग द्वारा भिवंडी पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है.

कानून की आंख में धूल झोंक रहा था आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार गुप्ता कई महीनों से कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था. उसका नाम देश के कई अन्य चर्चित परीक्षा लीक मामलों में भी उछल चुका है. कुछ समय पहले एक मीडिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उसने साल 2024 के नीट पेपर लीक को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए थे. उसने कैमरे पर खुलकर बताया था कि किस तरह संगठित गिरोह परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करते हैं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली में कहां-कहां खामियां व कमजोरियां हैं.

पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस पहले ही कई गिरफ्तारियां कर चुकी है, जिसमें मुख्य आरोपी की पत्नी का नाम भी शामिल है. भिवंडी पुलिस का मानना है कि बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी से इस पूरे अंतरराज्यीय पेपर लीक नेटवर्क की जड़ें उखाड़ने में मदद मिलेगी. 

तीन और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

भिवंडी पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में तीन और आरोपियों को दबोचा है, जिनमें वांटेड अपराधी कपिल दहिया भी शामिल है. कोंनगांव इलाके में लीक हुए प्रश्नपत्रों के खरीदारों की तलाश करने का मुख्य जिम्मा इसी पर था. इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ ही इस प्रकरण में शिकंजे में कसे गए कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

पृष्ठभूमि में जंतर-मंतर का विरोध प्रदर्शन

यह गिरफ्तारी ऐसे संवेदनशील वक्त पर हुई है जब देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले युवा और छात्र संगठनों का भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है. आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा. महाराष्ट्र पुलिस की यह कार्रवाई इस दिशा में एक बड़ा कानूनी कदम मानी जा रही है. भिवंडी लाए जाने के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here