BB20: कैटरीना के सपोर्ट में आए सलमान खान, प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब, फैंस बोले – पुकी भाई

0
4

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर  उनके वजन के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक्ट्रेस ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की है और ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई है। बता दें, यह मामला तब शुरू हुआ जब कैटरीना कैफ हाल ही में गणपति उत्सव में दिखने के बाद पोस्ट-प्रेग्नेंसी वेट गेन को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया, जिसके बाद भाई जान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उर्फ़ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का बचाव करने से पीछे नहीं हटे. यहीं वजह  रही कि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर ट्रोलर्स की क्लास लगा दी। 

फैंस ने सलमान को बताया Pookie 

सलमान ने शो में कहा, "जो महिला प्रेग्नेंट होती है, आप उसे क्यों ट्रोल करते हो? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वो फिल्मों में वापस आएगी तो फिट होकर आएगी। वो अपने परिवार के साथ टाइम बिताना चाहती है।"

सलमान का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं युजर्स सलमान खान को 'पुकी' और 'ग्रीन फ्लैग' भी कहने लगे है। एक यूजर ने लिखा, "अगर ग्रीन फ्लैग का कोई चेहरा होता तो वो सलमान होते।"

उम्र को लेकर हो रही ट्रोलिंग का भी दिया जवाब 

इसके साथ ही एक्टर ने अपनी उम्र को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी सलमान ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं 60 साल का हूं यार। आप हर समय मैंने प्यार किया वाला लुक नहीं रख सकते। लोग कहते हैं बूढ़ा हो गया है। मुझे पता है कौन ट्रोल करता है, हम रिएक्ट नहीं करते। हमारे फैन क्लब इतने हैं, हमें क्या फर्क पड़ता है।" इसी गुस्से में सलमान ने कैमरे के सामने अपनी टोपी और शर्ट उतार दी और अपनी फिट बॉडी दिखाकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

उन्होंने अपने भाई सोहेल खान और वरुण धवन पर हो रही ट्रोलिंग पर भी कहा कि "पहले खुद को देखो, अपने जिस्म को देखो। अपने मां-बाप को देखो फिर ट्रोल करना। सोहेल पर, वरुण पर मजाक उड़ाना गलत है। जितना ट्रोल करना है कर लो, मैं फटे हुए जूते भी पहनता हूं।"

पैपराजी  की भी लगाई क्लास 

इसके साथ ही सलमान ने पैपराजी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि पापाराजी एक्ट्रेसेस के हिप्स और पैरों के गलत एंगल से फोटो लेते हैं और पीछे से शॉट लेकर 'पहचानो कौन है' जैसे कैप्शन डालते हैं। सलमान ने कहा, "किसी भी लड़की को ये पसंद नहीं है। मेरी भतीजी चल रही होती है तो पीछे से उसका शॉट लेते हैं। ये घटिया मानसिकता है।" उन्होंने लड़कियों को सलाह दी कि अगर कोई ऐसा करे तो पलट कर जवाब दें।

बता दें कि सलमान और कैटरीना ने 2000 के दशक में डेटिंग शुरू की थी। कैटरीना ने खुद इसे अपना पहला सीरियस रिलेशन बताया था। कैटरीना की शादी 2021 में विक्की कौशल से हुई और पिछले साल नवंबर में उनके बेटे विहान का जन्म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here