आमिर खान ने तीसरी शादी की खबर पर लगाई मुहर, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से लेंगे सात फेरे

0
7
Aamir Khan confirms he will marry Gauri Spratt for the third time on July 5
Aamir Khan confirms he will marry Gauri Spratt for the third time on July 5

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्टर ने खुद कन्फर्म किया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को शादी करेंगे। बुधवार को खबरें वायरल होने के बाद आमिर ने वैरायटी से बातचीत में इस पर हां भर दी।  

अमेरिका से आमिर ने दी जानकारी   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में आमिर खान ने कहा, “मैं अभी अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। यह 5 जुलाई को है।” कुछ महीने पहले तक आमिर का कहना था कि रिश्ते में शादी जरूरी नहीं है, क्योंकि वे गौरी के साथ खुश हैं। लेकिन अब दोनों ने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया है।  

एक्टर ने बताया, “अब हम दोनों को लगता है कि हम तैयार हैं। मैं सुकून में हूं। गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम पार्टनर हैं, साथ हैं। मेरे दिल में तो मैं पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं। इसे ऑफिशियल करना अब नेचुरल स्टेप लगता है।”  

सिंपल तरीके से होगी शादी   

खबरों के मुताबिक कपल ने घर पर ही परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करने का प्लान बनाया है। कोई बड़ा रिसेप्शन या इंडस्ट्री फंक्शन नहीं होगा। गेस्ट लिस्ट ऑफिशियल नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि सलमान खान और शाहरुख खान जैसे करीबी दोस्त अपनी उपलब्धता के हिसाब से शामिल हो सकते हैं। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।  

कौन हैं गौरी स्प्रैट?  

गौरी स्प्रैट को आमिर के साथ कई बार देखा जा चुका है। वह पहले से शादीशुदा थीं और उनका सात साल का बेटा क्विन है। गौरी का परिवार ऐतिहासिक रूप से अहम माना जाता है। उनके दादा फिलिप स्प्रैट ब्रिटेन में जन्मे कम्युनिस्ट थे, जो 1920 के दशक में भारत आए और आजादी की लड़ाई से जुड़ गए। आमिर ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था।

उन्होंने बताया कि दोनों 25 साल से दोस्त थे, लेकिन कुछ समय पहले ही रिश्ता रोमांटिक हुआ। 59 साल के आमिर और 47 साल की गौरी ने इसे प्राइवेट और सिंपल रखने का फैसला किया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक फैसला हाल ही में लिया गया। कपल चाहता है कि शादी रिश्ते का जश्न बने, न कि पब्लिक इवेंट।  

आमिर की पिछली शादियां   

गौरतलब है कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। उनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। 2002 में दोनों अलग हो गए। 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे बेटा आजाद है। 2021 में आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला किया। फिर भी एक्टर अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ अच्छे रिश्ते में हैं। अक्सर तीनों को साथ देखा जाता है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here