43 रुपये में आधे घंटे का सफर, विदेशी बोला -दुनिया की बेस्ट मेट्रो

0
13
foerigner impressed by delhi metro

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर लड़ाई-झगड़े और अजीब घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिससे इसकी छवि नकारात्मक बनती नजर आती है. लेकिन इस बार वायरल हो रहा वीडियो बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी.

दरअसल, दिल्ली मेट्रो में पहली बार सफर करने वाले एक विदेशी नागरिक ने अपने अनुभव साझा किए हैं और खुले तौर पर इसकी तारीफ की है. इंस्टाग्राम पर ट्रैवलर रोरी पोर्टर ने दिल्ली मेट्रो को इतना बेहतर बताया कि उसकी तुलना सीधे लंदन अंडरग्राउंड से कर दी, और कहा कि कई मामलों में यह उससे भी आगे है.

विदेशी यात्री को दिल्ली मेट्रो ने किया हैरान

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रोरी पोर्टर दिल्ली मेट्रो के अपने पहले अनुभव के बारे में बताते नजर आते हैं. वीडियो में वह न सिर्फ मेट्रो सिस्टम से प्रभावित दिखे, बल्कि भारत की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की भी जमकर सराहना करते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने ऐसी व्यवस्था की उम्मीद नहीं की थी.

सुरक्षा व्यवस्था ने छोड़ी गहरी छाप

रोरी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन में प्रवेश से पहले यात्रियों की सुरक्षा जांच बिल्कुल एयरपोर्ट जैसी होती है. बैग को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया जाता है और हर यात्री की जांच की जाती है. उनके मुताबिक, इतनी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था उन्हें लंदन समेत कई यूरोपीय शहरों की मेट्रो में भी देखने को नहीं मिली.

View this post on Instagram

A post shared by Rory Porter (@roryporter.1)

सस्ते किराए ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

वीडियो में रोरी यह भी बताते हैं कि करीब आधे घंटे की यात्रा के लिए उन्हें सिर्फ 43 रुपये (लगभग 0.35 पाउंड) का टिकट लेना पड़ा. उन्होंने इसे दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो यात्राओं में से एक बताया और कहा कि इतनी कम कीमत में इतना आरामदायक सफर मिलना हैरान करने वाला है.

साफ-सफाई और आधुनिक सुविधाओं की तारीफ

दिल्ली मेट्रो के कोच को रोरी ने बेहद साफ, आधुनिक और पूरी तरह एयर-कंडीशंड बताया. उन्होंने कहा कि मेट्रो में सीटों की संख्या पर्याप्त थी और ज्यादा भीड़ भी नहीं थी, जिससे यात्रा आरामदायक रही. उनके अनुसार, यह “दुनिया की सबसे बेहतरीन और कुशल मेट्रो सेवाओं में से एक” हो सकती है.

सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई यूजर्स ने कहा कि भारत की सकारात्मक और अच्छी तस्वीरें कम ही वायरल होती हैं, इसलिए ऐसा वीडियो देखकर अच्छा लगा. वहीं, कुछ लोगों ने रोरी को मुंबई मेट्रो का अनुभव लेने की भी सलाह दी और उसे भी दिल्ली मेट्रो जितना ही आधुनिक बताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here