देहरादून: हर सवाल पर पड़े थप्पड़ और गालियां, कार में छात्र की रैगिंग का VIDEO वायरल

0
13
Student Ragging Viral Video Dehradun
AI Generated

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार के अंदर एक छात्र को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक छात्र से कुछ शब्दों की फुलफॉर्म पूछ रहे थे। इस दौरान जवाब नहीं देने पर उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को रैगिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्या है पूरा मामले चलिए जानते है। 

सवाल पूछकर छात्र को पीटा

वीडियो में कार की पिछली सीट पर तीन छात्र बैठे नजर आ रहे हैं। एक युवक बीच में बैठे छात्र से कुछ शॉर्ट फॉर्म की फुलफॉर्म पूछता है। इस दौरान छात्र जवाब नहीं दे पाता तो उसे थप्पड़ मार दिया जाता है। वीडियो में युवक छात्र को कई बार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसे करीब सात थप्पड़ मारे गए। हैरानी बात यह है कि छात्र ने जब कुछ सवालों के सही जवाब दिए, तब भी उसकी पिटाई की गई। युवकों ने उससे गणित के सवाल भी पूछे।

व्रत बताया तो सॉस खिलाने की कोशिश

वीडियो के दूसरे हिस्से में एक युवक छात्र को सॉस खाने के लिए देता है। छात्र सॉस खाने से मना कर देता है और कहता है कि उसका एकादशी का व्रत है।इसके बाद युवक उससे पूछते हैं कि वह कौन सा व्रत कर रहा है। छात्र के एकादशी बताने पर युवक कथित तौर पर गूगल पर इसके बारे में जानकारी खोजते हैं। इसके बाद छात्र से बहस की जाती है और उसे फिर थप्पड़ मारे जाते हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि छात्र की पिटाई को लेकर अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वीडियो में युवक खुद को गढ़ीकैंट या उसके आसपास का बताते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, एक दूसरे वीडियो में दोनों पक्ष इस घटना को पुराना बताते हुए समझौते की बात करते नजर आ रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here