Weather Alert: 20 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

0
7
Today Weather Alert
Pinterest

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है. 20 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है.

15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं बिहार और झारखंड में भी तेज बारिश हो सकती है. कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

दिल्ली-NCR और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. राजधानी में हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जिसमें नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और झांसी शामिल हैं, में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है.

बिहार-झारखंड में भी तेज बारिश

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. यहां हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है.

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. निचले क्षेत्रों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका भी है. मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को खुले इलाकों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here