नई दिल्ली: हर दिन सुबह आम लोगों की नजर कई जरूरी चीजों के दाम पर रहती है, इनमें पेट्रोल और डीजल भी शामिल हैं. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. इन दरों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य बाजार स्थितियों का असर देखा जाता है. ईंधन की कीमतों में छोटा बदलाव भी आम आदमी के बजट से लेकर कारोबार की लागत तक पर असर डाल सकता है.
आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का भाव
17 अगस्त को नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.77 और डीजल ₹95.44, जबकि नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर है.
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.93 और डीजल ₹98.80 प्रति लीटर है. भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर, वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹98.10 और डीजल ₹86.09 प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 और डीजल ₹97.78, लखनऊ में पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल ₹113.35 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर है, जबकि तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर है.
लंबे समय से कीमतों में स्थिरता
मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती की गई थी. इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी हद तक स्थिरता देखने को मिली. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, लेकिन घरेलू बाजार में इसका असर सीमित रूप में दिखाई देता है.
किन वजहों से बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
ईंधन की कीमत तय करने में कई चीजों की भूमिका होती है. सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव आता है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. डॉलर में भुगतान होने के कारण रुपये की कीमत में बदलाव भी ईंधन के दाम को प्रभावित करता है. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग खर्च और पेट्रोल-डीजल की मांग व आपूर्ति भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
SMS से भी पता कर सकते हैं रेट
घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए SMS सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इंडियन ऑयल ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर “RSP” के साथ 9224992249 पर भेज सकते हैं. BPCL ग्राहक “RSP” लिखकर 9223112222 पर और HPCL ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं.












