ऋतिक रोशन की डेटिंग ऐप प्रोफाइल वायरल, सबा आजाद संग ब्रेकअप की अटकलें तेज

0
11
Have Hrithik Roshan and Saba Aazad broken up?
Have Hrithik Roshan and Saba Aazad broken up?

मुंबई: ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा का हिस्सा बनी हुई है. कपल को अक्सर चाहे कोई इवेंट हो या फैमिली गाथरींग हमेशा साथ में देखा जाता है. बता दें, दोनों 2022 से रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों के रिश्तें को लेकर अटकलें शुरू लगना शुरू हो गई है. हालांकि, इस स्क्रीनशॉट में कितनी सच्चाई है इसको लेकर फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. 

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट 

वायरल स्क्रीनशॉट को प्राइवेट डेटिंग ऐप ‘Raya’ की प्रोफाइल बताया जा रहा है. इसमें ऋतिक रोशन की तस्वीर के साथ उनकी उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. प्रोफाइल के बायो में उन्हें मुंबई बेस्ड एक्टर, प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन बताया गया है. स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या ऋतिक और सबा के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है. 

ब्रेकअप की जा रही अटकलें

Reddit और Instagram पर इस स्क्रीनशॉट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे ऋतिक और सबा के रिश्ते से जोड़ते हुए ब्रेकअप की अटकलें लगाईं, जबकि कुछ लोगों ने इस दावे पर ही सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि Raya जैसे प्लेटफॉर्म पर पुराने या निष्क्रिय अकाउंट भी हो सकते हैं और जरूरी नहीं कि किसी प्रोफाइल का मौजूद होना डेटिंग से जुड़ा हो. 

क्या है वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई 

सबसे अहम बात यह है कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वायरल स्क्रीनशॉट में दिखाई गई प्रोफाइल वास्तव में ऋतिक रोशन की ही है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट मौजूदा समय में सक्रिय है या पुराना है. ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसा पहली बार नहीं है जब ऋतिक का नाम इस ऐप से जोड़ा गया हो. सितंबर 2024 में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने Raya पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर की प्रोफाइल देखी थी. हालांकि, उस समय भी इन प्रोफाइल्स की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी थी.

कब सार्वजनिक किया था रिश्ता 

ऋतिक और सबा ने 2022 में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. इसके बाद दोनों को कई पार्टियों, पारिवारिक मौकों और छुट्टियों में साथ देखा गया. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहे हैं. अब इस वायरल स्क्रीनशॉट में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here