जिस नानी ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी के साथ किया दुष्कर्म

0
14
Gandson raped woman in Haridwar
Pinterest

हरिद्वार: हरिद्वार के मंगलौर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां 90 वर्षीय मूक-बधिर बुजुर्ग महिला के साथ उसके 23 वर्षीय नाती पर कथित दुष्कर्म और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है. घटना के 26 दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 जुलाई की रात को यह घटना हुई थी. आरोप है कि महिला का नाती शराब के नशे में करीब रात 12 बजे उसके घर पहुंचा. परिवार के अन्य सदस्य उस समय सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर बुजुर्ग महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोप है कि बुजुर्ग महिला ने जब विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया. करीब एक घंटे बाद महिला की नातिन ने आरोपी को कमरे से बाहर निकलते हुए देखा. इसके बाद जब वह कमरे में पहुंची तो बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में मिली. घटना की जानकारी होते ही परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए. वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़  लिया.

आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल गया

घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में महिला के पोते की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. इस बीच बुजुर्ग महिला का इलाज जारी रहा, लेकिन सोमवार देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई. अब पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है और मौत के बाद सामने आए तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here