Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, खरीदने से पहले चेक करें ताजा भाव

0
9
Gold-Silver Price Today
Pinterest

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में 8 अगस्त की सुबह सोने की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी के दम पर घरेलू बाजार में सोना नए रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ता दिख रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।भारत के प्रमुख शहर मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,49,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,37,410 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गुजरात के अहमदाबाद शहर में 24 कैरेट का भाव ₹1,49,950 और 22 कैरेट का भाव ₹1,37,460 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया है।

महानगरों में सोने के ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज सुबह सोने की कीमतें उफान पर दिखीं। मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 

राजधानी दिल्ली और जयपुर में सोने के भाव सबसे ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,50,050 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,37,560 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 

अमेरिकी बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की रफ्तार काफी तेज बनी हुई है। इस हफ्ते वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 7 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 4,336.02 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दरअसल, जुलाई महीने में अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों में 23,000 नौकरियों की गिरावट दर्ज की गई है। सुस्त पड़ते जॉब मार्केट के चलते अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में बेंचमार्क ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना बेहद कम हो गई है। आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी न होना सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली कीमती धातुओं के लिए सकारात्मक माना जाता है।

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान ने भी बाजार की धारणा पर असर डाला है, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते से महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पूरी तरह खुलने के आसार हैं, जिससे वैश्विक महंगाई की चिंताएं घटी हैं और ब्याज दरें न बढ़ने की उम्मीद को बल मिला है।

क्या है चांदी का भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सोने की चमक बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 8 अगस्त की सुबह भारतीय बाजार में चांदी का भाव लुढ़ककर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर की कीमत फिलहाल 63.29 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here