Sawan 2026: जानिए महादेव के 8 सबसे महान भक्त और उनकी अनोखी भक्ति

0
8
Lord Rama Shiv Puja Rameshwaram,
Lord Rama Shiv Puja Rameshwaram,

नई दिल्ली: कांवड़ियों के कंधों पर लहराते भगवा झंडे, मंदिरों में गूंजता डमरू और हर गली-चौराहे पर सुनाई देता ‘बम-बम भोले’ का उद्घोष सावन का महीना अपने पूरे शबाब पर है. यह वह समय है जब शिव भक्त केवल पूजा-पाठ ही नहीं करते, बल्कि अपनी आस्था के जरिए महादेव से एक गहरा नाता जोड़ने की कोशिश करते हैं. हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए कहा गया है क्योंकि वे किसी बड़े यज्ञ, धन-वैभव या दिखावे के बिना भी अपने भक्तों की सच्ची भावना से प्रसन्न हो जाते हैं. यही वजह है कि शिव की भक्ति करने वालों में देवता, ऋषि, राजा, असुर और यहां तक कि पशु-पक्षी तक शामिल रहे हैं. सावन के इस पावन अवसर पर आइए जानते हैं भगवान शिव के आठ ऐसे अनन्य भक्तों की कहानी, जिनकी निष्ठा आज भी हर शिव भक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है.

महादेव के वे 8 महान भक्त

बाणासुर: सहस्त्र भुजाओं से की तांडव सेवा

दैत्यराज बलि के पुत्र बाणासुर ने अपनी असाधारण एक हजार भुजाओं का प्रयोग महादेव के तांडव नृत्य के समय विभिन्न वाद्य यंत्र बजाने में किया. उसकी इस अनूठी सेवा और समर्पण से प्रभावित होकर भगवान शिव ने उसे अपने भक्त के रूप में स्वीकार करते हुए उसके नगर की सुरक्षा का वचन भी दिया.

रावण: अहंकारी लंकेश जिसने सिर काटकर की तपस्या

लंकापति रावण भले ही अपने घमंड की वजह से इतिहास में खलनायक के रूप में जाना जाता है, लेकिन शिव भक्ति के मामले में उसका स्थान बेहद ऊंचा माना जाता है. महादेव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने अपने दस सिरों में से एक-एक कर सिर काटकर अर्पित करने का साहस दिखाया था. उसकी इसी तपस्या के दौरान रचे गए शिव तांडव स्तोत्र को आज भी अत्यंत प्रभावशाली स्तुति माना जाता है. रावण की भक्ति और ज्ञान से प्रसन्न होकर शिवजी ने उसे चंद्रहास खड्ग सहित अपार शक्तियां प्रदान की थीं.

कुबेर: गुणनिधि से बने धन के स्वामी

धन के देवता कुबेर अपने पूर्वजन्म में गुणनिधि नाम के एक सामान्य व्यक्ति थे, जिनका शिव पूजा से अनजाने में ही जुड़ाव हो गया था. अपनी घोर तपस्या और समर्पण के बल पर उन्होंने महादेव को प्रसन्न किया, जिसके फलस्वरूप शिवजी ने उन्हें संपूर्ण सृष्टि के धन का अधिपति और अपना घनिष्ठ मित्र बना लिया.

उपमन्यु: दूध की जगह मिला क्षीरसागर

ऋषि धौम्य के शिष्य उपमन्यु की बाल-भक्ति की कहानी शिव पुराण में विशेष स्थान रखती है. बचपन में दूध पीने की इच्छा होने पर जब उनकी माता ने उन्हें चावल के आटे का घोल पिला दिया, तो उपमन्यु ने असली दूध पाने के लिए महादेव की कठिन आराधना शुरू कर दी. उनकी निर्मल भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें संपूर्ण क्षीरसागर ही भेंट कर दिया.

ऋषि मार्कंडेय की कथा बताती है कि किस तरह सच्ची भक्ति काल के नियमों को भी बदल सकती है. जन्म से ही उनकी आयु मात्र 16 वर्ष तय थी. जब यमराज उनके प्राण हरने पहुंचे, तो बालक मार्कंडेय भयभीत होने के बजाय शिवलिंग से लिपटकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने लगे. उनकी अटूट श्रद्धा देखकर स्वयं भगवान शिव प्रकट हुए और यमराज को रोककर मार्कंडेय को अमरत्व का वरदान दे दिया.

बाणासुर: सहस्त्र भुजाओं से की तांडव सेवा

दैत्यराज बलि के पुत्र बाणासुर ने अपनी असाधारण एक हजार भुजाओं का प्रयोग महादेव के तांडव नृत्य के समय विभिन्न वाद्य यंत्र बजाने में किया. उसकी इस अनूठी सेवा और समर्पण से प्रभावित होकर भगवान शिव ने उसे अपने भक्त के रूप में स्वीकार करते हुए उसके नगर की सुरक्षा का वचन भी दिया.

कन्नप्पा: जिसने अपनी आंखें ही अर्पित कर दीं

दक्षिण भारत के एक शिकारी परिवार में जन्मे कन्नप्पा की भक्ति की मिसाल आज भी दी जाती है. कथाओं के अनुसार एक दिन उन्होंने देखा कि शिवलिंग से लगातार खून बह रहा है. बिना एक पल गंवाए उन्होंने अपने तीर से खुद की एक आंख निकालकर शिवलिंग पर रख दी. जब दूसरी आंख से भी रक्त बहने लगा, तो कन्नप्पा ने अपने पैर के अंगूठे से सही स्थान पहचानकर दूसरी आंख भी अर्पित करने का प्रयास किया. उनकी इस असीम भक्ति को देखकर महादेव प्रकट हुए और न केवल उन्हें गले लगाया बल्कि उनकी दृष्टि भी लौटा दी.

नंदी: वाहन बनने से पहले थे परम भक्त

अक्सर लोग नंदी को केवल भगवान शिव के वाहन के रूप में जानते हैं, लेकिन असल में ऋषि शिलाद के पुत्र नंदी की भक्ति की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. अल्पायु के भय से मुक्ति पाने के लिए नंदी ने कठिन तप किया, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें न केवल अमरता दी बल्कि अपने गणों का प्रमुख, मुख्य द्वारपाल और अपना वाहन भी स्वीकार किया.

श्री राम: जिन्होंने रेत से बनाया शिवलिंग

भगवान विष्णु के अवतार श्री राम को भी शिव का परम भक्त माना जाता है. लंका पर आक्रमण करने से पहले उन्होंने समुद्र किनारे रेत से एक शिवलिंग का निर्माण कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की थी. यही स्थान आज रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के नाम से पूजा जाता है. शिव पुराण में उल्लेख मिलता है कि श्री राम और महादेव एक-दूसरे को अपना आराध्य स्वीकार करते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here