अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- BJP कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सी नहीं, राष्ट्र और युवाओं की सेवा सर्वोपरि

0
10
Dharmendra Pradhan resignation
Dharmendra Pradhan resignation

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शनिवार देर रात इसपर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश और युवा पीढ़ी. उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी सिद्धांत को दर्शाता है. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं. आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है.”

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को दिया इस्तीफा

बता दें कि NEET पेपर लीक विवाद के चलते देशभर में चल रहे व्यापक छात्र प्रदर्शनों के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि उनका यह फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन का  इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी ताकतें को करने से रोकने और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है.  

पेपर लीक के दोषियों को मिले कठोर दंड- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध जरूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि, “पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा.”

गिनाईं धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की उपलब्धियां

इसके साथ ही अमित शाह ने शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं. परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं. उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here