CJP आंदोलन के समर्थन में उतरे दिलजीत दोसांझ, दिया ये बयान, बढ़ी सयासी हलचल

0
10
Diljit Dosanjh extends support to the CJP movement
Diljit Dosanjh extends support to the CJP movement

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार जारी है. सोमवार को आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला. वहीं इस दौरान हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी दागे.

हालांकि इसके बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर कायम हैं. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. संगठन की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की है. 

दिलजीत दोसांझ ने क्या लिखा 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के हित में एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि छात्रों के साथ हुआ व्यवहार उचित नहीं था और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए. दिलजीत ने लिखा “आज जो हुआ बहुत गलत हुआ, स्टूडेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. मैं अथॉरिटीज से रिक्वेस्ट करता हूं की स्टूडेंट्स की डिमांड को सुन लिया जाए.” 

Diljit Dosanjh on CJP Protest
Diljit Dosanjh on CJP Protest Instagram/ @diljitdosanjh

आगे दिलजित ने लिखा “मुझ पर एंटी नेशनल का टैग बहुत बार लग चुका है. अब भी मुझे एंटी नेशनल बुलाया जाएगा.” इसके साथ ही सिंगर ने अपने पोस्ट में किसान आंदोलन का भी ज़िक्र किया उन्होंने लिखा “किसान आंदोलन के बाद.. मुझे बहुत सारी प्रतिक्रिया और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं चर्चा भी नहीं कर सकता. बाकी रब सब देख रेहा, बाबा भली करु”

क्या है पूरा विवाद 

यह पूरा विवाद NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक और OMR शीट में अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है. CJP पिछले कई दिनों से छात्रों के साथ जंतर-मंतर पर धरना दे रही है. इस आंदोलन की शुरुआत 16 मई को हुई थी. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल हुए और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए. हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

किन-किन कलाकारों ने दिखाया समर्थन 

CJP के इस आंदोलन को फिल्म और कला जगत की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है. इसमें शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप और शिल्पा राव समेत कई कलाकार छात्रों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं. अब दिलजीत दोसांझ के समर्थन से इस आंदोलन को एक और चर्चित चेहरा मिल गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here