‘आज नहीं’ मौत को मात देकर लौटा बाइकर, वायरल VIDEO देख दहल जाएंगे

0
8
Biker cheats death and returns viral video will make your hair stand on end
Biker cheats death and returns viral video will make your hair stand on end

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग मार्ग पर बारिश के दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ते-पड़ते बच गया. बता दें, सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच स्थित कुर्सियांग व्यू प्वाइंट के पास हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की बाइक फिसलन भरी सड़क पर नियंत्रण खो बैठती है और वह खाई के बिल्कुल किनारे तक पहुंच जाता है. हालांकि, किस्मत ने उसका साथ दिया और वह गंभीर हादसे से बाल-बाल बच गया.

वायरल वीडियो में क्या

बताया जा रहा है कि घटना बारिश के दौरान हुई, जब नीले रंग का रेनकोट पहने एक युवक पहाड़ी सड़क पर तेज गति से बाइक चला रहा था. सड़क गीली होने के कारण एक तीखे मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया. हालांकि नियंत्रण खोते ही बाइक सड़क किनारे मौजूद चट्टान से जा टकराई. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि उसकी बाइक सड़क से नीचे ढलान की ओर लुढ़क गई.

जानलेवा हो सकती थी दुर्घटना 

वीडियों में देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ उसके दूसरी ओर गहरी खाई थी. अगर बाइक कुछ और आगे बढ़ जाती तो यह दुर्घटना जानलेवा साबित हो सकती थी. वीडियो में टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि युवक के जूते भी हादसे के दौरान दूर जा गिरे। राहत की बात यह रही कि युवक सड़क पर ही गिरा और उसे खाई में गिरने से बचा लिया गया.

किसने शेयर किया वीडियो 

यह वीडियो जयगांव के एक डिजिटल क्रिएटर ने इंस्टाग्राम (aarrshad1) पर शेयर किया है, जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे युवक की किस्मत बताया, जबकि कुछ ने पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर चेतावनी दी. लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में फिसलन भरी सड़कों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here