मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही है. इसी खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस लिए एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है. बता दें, प्रियंका के जन्मदिन पर फिल्म वाराणसी के मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है.
फिल्म में दिखेगा दमदार किरदार
जारी किए गए पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, कॉस्ट्यूम और स्क्रीन प्रेजेंस से साफ अंदाजा लगया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और रहस्यमयी होने वाला है. यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
एस.एस. राजामौली ने क्या लिखा
निर्देशक एस.एस. राजामौली की इस मेगा बजट फिल्म को लंबे समय से लेकर चर्चाएं चल रही हैं. वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए एस.एस. राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा “जब वो मुस्कुराती है तो उसकी खूबसूरती निखरती है. जब वो नहीं मुस्कुराती तो आग सी लग जाती है. मंदाकिनी…प्रियंका चोपड़ा वाराणसी में”
अब प्रियंका का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाएगा और यह सिर्फ एक ग्लैमरस उपस्थिति तक सीमित नहीं रहेगा.
फैंस ने किया रिएक्ट
इस बीच फैंस भी कमेंट सेक्शन में इस फिल्म को लेकर एक्ससाइटमेंट साफ जाहिर कर रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “पहली झलक से ही साबित हो गया कि यह फिल्म कल्पना से परे जा रही है. प्रियंका चोपड़ा बेहद दमदार लग रही हैं और एक दुष्ट देवी जैसी छवि पेश कर रही हैं, और मैं उनके इस तरह के किरदार का इंतजार कर रही थी” दूसरे यूजर ने लिखा “अब और इंतज़ार नहीं कर सकती… प्रियंका की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार था और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा “हॉलीवुड लेवल की फिल्म”.
महेश बाबू संग आएंगी नजर
बात दें, प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी है. ऐसे में फिल्म में उनका किरदार इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है. ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है. वहीं निर्देशन एस.एस. राजामौली अपनी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.












