बारिश के मौसम में मेंढकों से छुटकारा पाना है आसान, अपनाएं ये ट्रिक्स

0
7
Frog Control Tips
Frog Control Tips

नई दिल्ली: बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भरने की वजह से मेंढक अक्सर घरों के आंगन, बाथरूम और किचन तक पहुंच जाते हैं कई बार वे दरवाजे के नीचे की छोटी जगह या खुली नालियों के रास्ते घर के अंदर आ जाते हैं इससे घर में गंदगी बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है.अगर आप महंगी या केमिकल वाली दवाइयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो चिंता की बात नहीं है, घर में आसानी से मिलने वाली ब्लीचिंग पाउडर, नमक और कॉफी जैसी सस्ती चीजों की मदद से भी मेंढकों को घर से दूर रखा जा सकता है.

दरवाजे और नालियों पर लगाएं जाली

मेंढक अक्सर घर के अंदर उन्हीं जगहों से आते हैं, जहां थोड़ी भी खुली जगह होती है वे दरवाजे के नीचे की खाली जगह या किचन और बाथरूम की खुली नालियों से आसानी से घर में घुस जाते हैं इससे बचने के लिए दरवाजे के नीचे रबर की पट्टी या बारीक जाली लगवाएं साथ ही, किचन और बाथरूम की सभी नालियों को जालीदार ढक्कन से ढककर रखें, ताकि मेंढक घर के अंदर न आ सकें.

ब्लीचिंग पाउडर का स्प्रे करें

मेंढक नमी वाली जगहों पर ज्यादा आते हैं, जैसे बाथरूम के कोने, पानी की टंकी के आसपास या गमलों के पास. इन्हें दूर रखने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है.इसके लिए एक मग पानी में थोड़ा सा ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें फिर इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर उन जगहों पर छिड़क दें, जहां मेंढक अक्सर दिखाई देते हैं ब्लीचिंग पाउडर की तेज गंध की वजह से मेंढक उन जगहों से दूर रहते हैं.

मेंढकों के आने वाले रास्तों पर छिड़कें नमक

अगर घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद होने के बाद भी छोटे-छोटे मेंढक अंदर आ रहे हैं, तो नमक आपकी मदद कर सकता है जिन जगहों से मेंढक घर में आने की संभावना हो, जैसे दरवाजे की चौखट, कोने या अन्य रास्ते, वहां थोड़ा सा सादा सफेद नमक छिड़क दें, नमक की वजह से मेंढक उन जगहों पर आने से बचते हैं, जिससे उनके घर के अंदर घुसने की संभावना कम हो जाती है

कॉफी पाउडर का करें इस्तेमाल

अगर घर के आसपास या गार्डन में मेंढक ज्यादा दिखाई देते हैं, तो कॉफी पाउडर भी एक आसान घरेलू उपाय हो सकता है मेंढकों को कॉफी की तेज गंध पसंद नहीं होती, इसलिए वे ऐसी जगहों से दूर रहने की कोशिश करते हैं.इसके लिए मेंढकों के आने वाली जगहों पर थोड़ा सा कॉफी पाउडर छिड़क दें, चाहें तो कॉफी को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी तेज महक की वजह से मेंढक उस जगह पर कम आते हैं.

घर के आसपास साफ-सफाई रखें

बारिश के मौसम में अगर घर के आसपास पानी जमा रहता है, तो मेंढक आसानी से वहां आ जाते हैं आंगन, गमलों के नीचे या दूसरी जगहों पर पानी जमा न होने दें, साथ ही, घर के आसपास उगी लंबी घास और झाड़ियों की भी समय-समय पर सफाई करते रहें, क्योंकि मेंढक अक्सर इन्हीं जगहों पर छिपते हैं, अगर आप मानसून के दौरान घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे और पानी जमा नहीं होने देंगे, तो मेंढकों के घर में आने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

रात में बेवजह लाइट जलाकर न रखें

रात के समय तेज रोशनी की ओर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े आकर्षित होते हैं चूंकि ये कीड़े मेंढकों का भोजन होते हैं, इसलिए मेंढक भी उनके पीछे-पीछे घर के आसपास पहुंच जाते हैं.अगर घर के बाहर, बालकनी या आंगन की लाइट की जरूरत न हो, तो उसे बंद रखें इससे कीड़े-मकोड़े कम आएंगे और मेंढकों के घर के आसपास मंडराने की संभावना भी कम हो जाएगी.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट से ली गई है, JBT इन दावों की पुष्टि नहीं करता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here