Akashdeep Marriage Photo: टीम इंडिया के स्टार आकाशदीप ने अक्षिता संग रचाई शादी, वाराणसी में लिए सात फेरे, सामने आई पहली तस्वीर

0
6
Akash Deep Married Ishita Raj in varanasi
Insta/ akash.deep969

वाराणसी: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है. बुधवार को उन्होंने अक्षिता राज के साथ शादी के सात फेरे लिए. दोनों की शादी उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक पांच सितारा होटल में संपन्न हुई, जहां परिवार, करीबी मित्रों और कई खास मेहमानों की मौजूदगी में विवाह समारोह आयोजित किया गया.

वाराणसी में हुई भव्य शादी

आकाशदीप और अक्षिता राज की शादी का समारोह काफी भव्य रहा. अक्षिता बिहार के डेहरी क्षेत्र के मानिकपुर की रहने वाली हैं. शादी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में निभाई गईं. विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे समारोह और भी खास बन गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली तस्वीर

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में अक्षिता राज आकाशदीप को वरमाला पहनाती नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. वरमाला के बाद मौजूद मेहमानों ने तालियों के साथ दोनों को शुभकामनाएं दी.

View this post on Instagram

A post shared by AKASH DEEP (क्षत्रिये ⚔️) (@akash.deep969)

कई खास मेहमान हुए शामिल

इस खास मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित कलाकार पवन सिंह समेत कई प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद रही. भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार भी शादी समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा खेल और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवदंपति को शुभकामनाएं दी.

हाल ही में हुआ था तिलक समारोह

शादी से पहले 21 जून को आकाशदीप का तिलक समारोह भी आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे. आकाशदीप के शानदार क्रिकेट करियर को देखते हुए उनके विवाह को लेकर प्रशंसकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला.

फैंस दे रहे बधाइयां

शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार आकाशदीप और अक्षिता को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं. क्रिकेट प्रेमी उनके वैवाहिक जीवन के लिए सुख, समृद्धि और सफलता की कामना कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here