पहचान छिपाकर रचाई शादी, नशीले इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, अलीगढ़ से सामने आया सनसनीखेज मामला

0
10
Aligarh triple talaq Ansar Ali fraud
Pinterest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से हाल ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली के एक युवती ने अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर संबंध बनाने, धोखे से शादी करने और बाद में उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं जानकारी के अनुसार मामला सामने आते ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं कब शुरू हुआ ये मामला चलिए जानते है. 

खुद को राहुल नाम से किया था परिचित 

युवती का आरोप है कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले एक युवक से हुई थी. उस दौरान युवक ने खुद को राहुल नाम से परिचित  किया था. वहीं जैसे-जैसे उनकी बातचीत आगे बढ़ी तो उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. पीड़िता के अनुसार, युवक ने उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और लंबे समय तक अपनी वास्तविक पहचान छिपाए रखी, वहीं जब युवती ने उस पर विवाह का दबाव बनाया तो दोनों ने कथित तौर पर मंदिर में शादी कर ली. 

मुसलमान निकला युवक? 

युवती का कहना है कि शादी के बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम अंसार अली है. वहीं सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच खूब विवाद हुआ. मामला यही नहीं रुका सच्चाई सामने आने के बाद भी युवक ने युवती पर दबाव बनाया और उससे निकाह कर लिया. वहीं निकाह के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ने लगीं.

दिया तीन तलाक 

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे तीन तलाक दे दिया और अब हलाला के नाम पर अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे गैर पुरुषों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और गलत गतिविधियों में धकेलने की कोशिश की गई. 

पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि आरोपी उसे नशीले इंजेक्शन देता था और बेहोशी की हालत में उसका शोषण करता था. इसके अलावा उसे कई महीनों तक बंधक बनाकर रखने और बाहरी लोगों से संपर्क न करने देने के आरोप भी लगाए गए हैं. इसके साथ ही युवती का कहना है कि उसने आरोपी को फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से उसे बेचने संबंधी बातचीत करते हुए भी सुना था. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें, पीड़िता की शिकायत के आधार पर रोरावर थाने में केस दर्ज लिया गया है, जिसके बाद में क्षेत्राधिकार स्पष्ट होने पर प्रकरण को क्वार्सी थाने भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. इसके बाद अधिकारियों द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here