3 साल तक करते रहे प्यार, शादी से पहले खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश

0
9
They love three years a secret revealed just before wedding left everyone stunned
Instagram: @advancible

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई कहानी चर्चा का विषय बनी रहती है, हाल ही में एक ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें, ये कहानी प्यार करते थे और शादी की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, रिश्ते के कई साल बाद उन्हें अपने संबंध के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

डेटिंग प्लेटफॉर्म पर मिले युवक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉल और ली नाम के दो युवक एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए मिले थे. बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. वहीं करीब तीन सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने भविष्य में शादी करने का फैसला भी कर लिया था. 

View this post on Instagram

A post shared by Advancible (@advancible)वहीं कहानी में नया मोड़ तब आया जब ली ने पॉल को अपने परिवार से मिलवाया। इस मुलाकात के दौरान कुछ रिश्तेदारों ने दोनों परिवारों के बीच अजीब समानताएं नोटिस की. उन्होंने देखा कि पॉल की शक्ल ली के परिवार के एक सदस्य से काफी मिलती-जुलती है. इसके अलावा दोनों का उपनाम भी एक जैसा था. इन बातों ने परिवार के लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए. 

दोनों का हुआ DNA टेस्ट 

इसी संदेह को दूर करने के लिए दोनों ने डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया. इसके साथ ही वह इसी सिलसिले में वे एक चर्चित टेलीविजन कार्यक्रम में भी पहुंचे, जहां उनके टेस्ट के नतीजों का खुलासा किया गया. हालांकि परिणाम सामने आने के बाद सब दंग रह गए. 

दोनों निकले भाई 

जांच में पता चला कि पॉल और ली बॉयलोजिकल तौर पर सगे भाई हैं. जानकारी के अनुसार, पॉल बचपन में अपने परिवार से अलग हो गए थे और बाद में उन्हें गोद ले लिया गया था. इसी वजह से उन्हें अपने असली परिवार और रिश्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद दोनों ने अपने प्रेम संबंध को समाप्त करने का फैसला किया.

हालांकि, इस खुलासे के बावजूद उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और आज दोनों प्रेमी के रूप में नहीं, बल्कि भाइयों और करीबी दोस्तों के रूप में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. जैसे ही अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर सामने आई तो यह जमकर वायरल होने लगी है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here