OTT पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज, ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘सेव द टाइगर्स 3’ तक रिलीज हो रही ये फिल्में

0
17
OTT Release This Week Drishyam 3, Save the tigers, The Agency Season 2
pinterest

मुंबई: अगर आप इस हफ्ते अपने वीकेंड को मजेदार बनाना चाहते है तो बता दें कि 18 जून से 21 जून 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपको एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है. क्योंकि सस्पेंस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस हफ्ते  कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं. कौन-कौन सी है वो फिल्में और वेब सीरीज चलिए है. 

‘दृश्यम 3’

इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल मच वाइटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर है. यह फिल्म 18 जून यानी आज से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है. निर्देशक जीतू जोसेफ की इस थ्रिलर में जॉर्जकुट्टी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो अपने अतीत के फैसलों और उनके मानसिक प्रभावों से जूझता नजर आता है. फिल्म में मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं.

Drishyam 3
Drishyam 3 Pinterest

‘अथिराडी’ 

वहीं मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए फिल्म ‘अथिराडी’ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है, जो 19 जून से सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. यह एक्शन-कॉमेडी ड्रामा कॉलेज लाइफ और यंग जनरेशन के बीच जोश की कहानी को दर्शाती है. बता दें, फिल्म में बेसिल जोसेफ, रिया शिबू और टोविनो थॉमस मुख्य भूमिकाओं में हैं.

‘द एजेंसी’ सीजन 2′ 

इसके साथ ही जासूसी और थ्रिलर कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ‘द एजेंसी’ का दूसरा सीजन भी तैयार है. माइकल फासबेंडर और जेफरी राइट जैसे सितारों से सजी यह सीरीज 21 जून से पैरामाउंट+ पर स्ट्रीम होगी। खास बात है कि इसके पहले सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था.

The Agency Season 2
The Agency Season 2 Pinterest

‘सेव द टाइगर्स’ 

तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा ‘सेव द टाइगर्स’ का तीसरा सीजन भी 19 जून से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. पारिवारिक रिश्तों और हास्य से भरपूर यह शो पहले दो सीजन की सफलता के बाद वापसी कर रहा है.

‘शुगर’ सीजन 2   

इसके अलावा रहस्य और सस्पेंस से भरपूर ‘शुगर’ का भी दूसरा सीजन 19 जून को एप्पल टीवी+ पर रिलीज हो रहा है. प्राइवेट जासूस जॉन शुगर की कहानी को आगे बढ़ाने वाली इस सीरीज में कॉलिन फैरेल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.  कुल मिलाकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर जेनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास होने वाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here