एक या दो नहीं, बेंगलुरु से सामने आए तीन हत्या के मामले, रिश्तों पर से उठा भरोसा, इलाके में मची सनसनी

0
17
three murder case in bengaluru
pinterest

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हाल में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. बता दें, शहर में तीन-तीन हत्या की घटनाएं सामने आई है, जिसके पीछे की प्रेम संबंध और वैवाहिक कलह कहल बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ताजा मामला मल्लेश्वरम इलाके का है, जहां 27 वर्षीय युवक पर अपनी 20 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोप लगा है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान शरत और अनुषा के रूप में हुई है. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वे पिछले करीब छह महीनों से साथ लिव इन में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी निजी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि युवक ने युवती का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी. वहीं घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपने वकील को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वकील द्वारा पुलिस को सूचना की दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

सामने आया हत्या का एक और मामला

बता दें, शहर से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है. सिक्किम की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को युवती के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था. इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक ने चाकू से हमला कर युवती की जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पति ने की पत्नी की हत्या

वहीं एक तीसरे मामले में 34 वर्षीय होमगार्ड महिला की उसके पति द्वारा हत्या किए जाने की घटना सामने आई. पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी. आरोप है कि पति समझौते की बात करने पहुंचा था लेकिन पत्नी के साथ लौटने से इनकार करने पर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते विवाहिक जीवन और प्रेम संबंध जैसे रिश्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसके कारण लोगों का रिश्तों पर से भरोसा उठता जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here