नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय रविवार 10 मई को, एक अभिनेता से राजनेता यानी तमिलनाडु के सीएम बन गए है. इस दौरान चेन्नई के जवारलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आई. बता दें, तृषा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचते ही उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो गई. वहीं चर्चाओं का दौर अभी हुआ ही था कि तृषा कृष्णन के कॉप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बवाल मचा दिया है. क्या है वो पोस्ट चलिए जानते है.
पोस्ट में क्या खास
थलापति विजय के सीएम बनने के बाद तृषा का पहला पोस्ट सामने आया है, जिसमें वह वही साड़ी पहने नजर आ रही है, जो उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में पहनी थी. सोशल मीडिया पर शेयर किये गए अपने इस पोस्ट में तृषा ने अपने लुक की अलग-अलग एंगल से पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की है. हालांकि तस्वीरों से ज्यादा उनका कैप्शन लोगों का काफी ध्यान खींच रहा है. तृषा ने कैप्शन में लिखा है “लव इज ऑलवेज लॉउडर”.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन की आई बाढ़
तृषा का ये पोस्ट अब जमकर सोशल मीडिया पर हो रहा है और यूजर्स के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “प्यार की आवाज सबसे ऊंची है… चारों ओर बस प्यार ही प्यार है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “रिश्ता चाहे जैसा भी हो… सब कुछ सिर्फ़ भगवान ही जानते हैं… पूरा समाज उसे ऐसे दोष दे रहा है, जैसे वह बिना बुलाए अपनी मर्जी से हर जगह घुस रही हो’. इसके बाद फैंस के बीच एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.
पत्नि संगीता ने दी तलाक की अर्जी
इसके साथ ही शपथ समारोह के दौरान टाइम्स नाऊ को दिए गए एक इंटरव्यू में तृषा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा “मैं बहुत खुश हूं, बधाई हो”. बता दें, तृषा और विजय को रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है कि दोनों एक दूसरे को डेट रहे है.इसके साथ ही विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम की खबरें भी चर्चोओं में बनी हुई है और ऐसा कहा जा रहा कि संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे दी है. हालांकि अभी किसी भी की ओर से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है
















