पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, तेलुगू रीति-रिवाजों से हुई शादी

0
10
vijay rashmika wedding

विजय-रश्मिका वेडिंग: साउथ सिनेमा के चर्चित पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब  शादी के बंधन मे बंध चुके हैं. दोनों ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई. सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न हुआ, जिसके बाद शाम को रश्मिका की परंपराओं के अनुसार अन्य रस्में निभाई जाएंगीं.

इस शाही शादी को बेहद निजी रखा गया. समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए. वेन्यू पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी रही, ताकि कपल की कोई तस्वीर लीक न हो सके.

इंटीमेट वेडिंग, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया था. शादी समारोह में सीमित मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए और मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगाई गई, जिससे समारोह की गोपनीयता बनी रहे.

उदयपुर में पारंपरिक अंदाज में शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है.

संगीत सेरेमनी में दिखा खास अंदाज

शादी से एक रात पहले संगीत समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने अपनी फिल्म के गाने “अंगारों” पर डांस कर विजय को सरप्राइज दिया. वहीं विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार लुटाया.

प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में K-ड्रामा थीम

सूत्रों के मुताबिक, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत K-ड्रामा थीम से हुई, क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है. समारोह में K-ड्रामा थीम वाला केक भी शामिल था.

विजय देवरकोंडा का सरप्राइज डांस इस इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा. उन्होंने PSY के “गैंगनम स्टाइल” पर डांस कर सभी को चौंका दिया. इसके बाद अंताक्षरी खेली गई, जिसमें नियम था कि सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाए जाएंगे. मेहमानों को दो टीमों में बांटा गया और विजेता टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर दिया गया.

शादी से पहले की खास तैयारियां

शादी से पहले कपल ने पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया था. इन आयोजनों ने वेडिंग फेस्टिविटीज को और खास बना दिया.

रश्मिका की पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

रश्मिका मंदाना का नाम पहले अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ जुड़ चुका है. दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोस्ती और फिर प्यार हुआ. 2017 में दोनों ने सगाई की, लेकिन 2018 में यह रिश्ता खत्म हो गया.

सगाई टूटने के वर्षों बाद रश्मिका की जिंदगी में विजय देवरकोंडा आए. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और शादी से ठीक पहले अपने संबंध को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here