AAP का BJP पर करारा प्रहार, केजरीवाल ने कहा- भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया

0
120
AAP
AAP

दिल्ली में लगातार हो रही हत्याओं और नालों-गड्ढों में गिरकर मौत की घटनाओं ने आम आदमी पार्टी को भाजपा सरकार पर हमलावर बना दिया है. AAP ने आरोप लगाया है कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की लापरवाही से मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र पूरी तरह मौन है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है. 

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और DDA पर निशाना साधा, जिन्हें वे नालों के स्वघोषित विशेषज्ञ बताते हैं. भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में खुले नाले और गड्ढे मौत का कारण बन रहे हैं और अब सारी जिम्मेदारी भाजपा पर है. उन्होंने भाजपा शासित विभागों की पोल खोलते हुए कहा कि सरकार अब चुप्पी साधे बैठी है.

केजरीवाल का एक्स पर हमला 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते को हुए एक्स पर कहा कि भाजपा ने सिर्फ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है. इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है. आखिर और कितनी जानें लेकर ये लापरवाह सरकार होश में आएगी?

सौरभ भारद्वाज का उपराज्यपाल पर निशाना

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में नदी-नालों के एक स्वघोषित विशेषज्ञ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना हैं और उन्हीं का विभाग दिल्ली विकास प्राधिकरण है. दिल्ली में सिर्फ यही नहीं, बल्कि पता नहीं कहां-कहां दिल्ली सरकार और डीडीए के नाले खुले हुए हैं और उनमें गिरकर लोगों की मृत्यु हो रही है.

पहले लोकल गार्जियन, अब गायब 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक समय था जब उपराज्यपाल स्वयं को लोकल गार्जियन कहते थे. वे टोपी और चश्मा लगाकर, अफसरों की पूरी फौज लेकर तत्कालीन आप सरकार की कमियां निकालते थे. अब वे एक साल से गायब हैं और सरकार को चिट्ठी भी नहीं लिख रहे हैं, क्योंकि अब भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की पोल सबके सामने खुल गई है.

दो साल पहले की घटना का जिक्र

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से दो साल पहले जब पूर्वी दिल्ली में डीडीए के नाले में कोई युवक गिरा था, तो तुरंत कह दिया गया था कि यह हमारा नहीं है, यह तो एमसीडी का है. वे दूसरों पर दोष मढ़ने के लिए सबसे आगे रहते थे. मगर आज दिल्ली में एमसीडी, डीडीए, दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार सब भाजपा के अधीन हैं.

सारी जिम्मेदारी भाजपा परसौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज अगर कहीं गड्ढा है तो वह भाजपा का है, कहीं नाला खुला है तो वह भाजपा का है और कहीं इमारत गिर रही है तो वह भाजपा की जिम्मेदारी है. कहीं स्कूल से निकलते हुए 14 साल के बच्चे की हत्या हो रही है, तो वह भाजपा की जिम्मेदारी है.

24 घंटे में छह हत्याएं, सरकार मौन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे के अंदर छह-छह हत्याएं हो रही हैं. इसमें दसवीं कक्षा, नौवीं कक्षा के बच्चे की हत्या हो रही है. सिर में चाकू घोंपकर हत्या की जा रही है. इसके बावजूद न तो उपराज्यपाल का कोई बयान आता है, न केंद्रीय गृह मंत्री का और न ही मुख्यमंत्री का बयान आता है.

सब चुप, जैसे कोई और दिल्ली 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सब चुप हैं और ऐसा लग रहा है जैसे यह सब किसी और दिल्ली में हो रहा है. ये लोग किसी दूसरी दिल्ली में घूम रहे हैं. जहां भजन हो रहे हैं, फीते काटे जा रहे हैं, नाच-गाना हो रहा है और छोले-भटूरे खाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की एक अलग ही दिल्ली है.

दिल्ली में दो दिल्ली

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में दो दिल्ली हैं. एक दिल्ली लोगों की है और दूसरी दिल्ली है सीएम रेखा गुप्ता की है. एक दिल्ली में 24 घंटे में 6 लोगों की हत्या हो रही है, नाले में और गड्ढे में गिर कर घर के चिराग बुझ रहे हैं . दूसरी दिल्ली में सीएम नाच-गा रही है, फीते काट रही है, छोले भटूरे खा रही है . क्या अपने बेटे के साथ ऐसा हो तो मां ये कर सकती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here