गिरिराज महाराज के शरण में पहुंचे अनंत अंबानी, मुखारबिंद मंदिर में किए दर्शन-पूजन; गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाई

0
3

मथुरा: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार को धर्मनगरी गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने जतीपुरा स्थित गिरिराज महाराज के मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए हैं। शुक्रवार को गोवर्धन पहुंचने के बाद उन्होंने गंगा धाम में भी समय बिताया। इसके बाद गोवर्धन में ही रात्रि विश्राम किया। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई और मंदिर परिसर में भी आवश्यक प्रबंध किए गए।

शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में करेंगे दर्शन

शनिवार सुबह अनंत अंबानी वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी करेंगे। उनके प्रस्तावित आगमन को देखते हुए मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन सतर्क

गोवर्धन और वृंदावन में अनंत अंबानी के धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। उनके दौरे के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

 

Reported By: Pankaj Rai 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here