ट्रेन की देरी से छूटी फ्लाइट, भारतीय रेलवे जम्मू के कपल को रेलवे देगा 63 हजार का हर्जाना

0
4

नई दिल्ली: मोहित सिंह भाऊ और उनकी पत्नी दामिनी बिलोरिया के हक में 4 नवंबर को यह फैसला सुनाया गया। आयोग के अध्यक्ष पवन देव कोतवाल और सदस्य नीलम बाला भारद्वाज ने रेलवे को 6 हफ्ते के अंदर पूरी रकम चुकाने को कहा है। इस रकम में नई टिकट और होटल के बिल के 38,199 रुपये शामिल हैं, जो 7.5% सालाना ब्याज के साथ मिलेंगे। इसके अलावा टेंशन और भागदौड़ के लिए 20,000 रुपये और केस लड़ने के खर्च के 5,000 रुपये भी दिए जाएंगे।

1.40 लाख की मांग थी, 4 साल बाद मिला इंसाफ

यह केस चार साल पुराना है। 19 दिसंबर 2022 को मोहित और उनकी पत्नी ने जम्मू से दिल्ली जाने के लिए दुरंतो एक्सप्रेस पकड़ी थी। ट्रेन को अगली सुबह 3:55 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन ट्रेन 3 घंटे 55 मिनट लेट होकर सुबह 7:15 बजे पहुंची। दिक्कत ये हुई कि सुबह 7:15 बजे ही उनकी गुवाहाटी की फ्लाइट जा चुकी थी।

दिल्ली में फंसने के बाद उन्हें मजबूरी में 35,699 रुपये खर्च करके नई फ्लाइट की टिकट बुक करनी पड़ी। साथ ही 2,500 रुपये किराए वाले होटल में कमरा भी लेना पड़ा। जेब से हुए इस 38,199 रुपये के एक्स्ट्रा खर्च के बाद ही उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में कुल 1.40 लाख रुपये के हर्जाने का केस किया था।

कोहरे वाली दलील को कोर्ट ने नहीं माना

सुनवाई के दौरान रेलवे ने ट्रेन लेट होने की वजह कोहरा बताया और नियमों का हवाला देकर बचने की कोशिश की। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को नहीं माना।कोर्ट ने साफ कहा कि रेलवे न तो टाइम पर अपना जवाब दे पाया और न ही कोई ऐसा सबूत दिखा सका, जिससे साबित हो कि देरी उनके बस में नहीं थी। इसी वजह से आयोग ने कपल के हक में फैसला सुनाते हुए 6 हफ्ते में पूरी रकम देने का आदेश दे दिया। यह फैसला उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत है, जिनकी ट्रेन लेट होने से आगे की यात्रा खराब हो जाती है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सिर्फ कोहरा कह देने से रेलवे अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here