रतिया: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खाई की 20 छात्राएं। 22 से 27 नवंबर तक पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए राजस्थान के जैसलमेर रवाना हुईं। इस अवसर पर गांव की सरपंच श्रीमती अमनदीप कौर ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया।
शैक्षिक भ्रमण से व्यक्तित्व विकास को मिलेगा बढ़ावा
विद्यालय के प्राचार्य श्री अवनीश गर्ग ने भ्रमण पर जा रही सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे भ्रमणों से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थलों को प्रत्यक्ष रूप से जानने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं को भ्रमण के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
अध्यापिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने भी किया साथ
इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं के साथ अध्यापिकाएं श्रीमती सरिता एवं श्रीमती सीमा भी गई हैं। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन श्रीमती महेशी, कुक श्रीमती कमलेश रानी, श्रीमती कमली सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
छात्राओं के लिए यादगार अनुभव बनेगा भ्रमण
यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव साबित होगा।
Reported By: Rimpi Jindal












