25 लाख का लोन चुकाने का गजब तरीका, महिला ने ब्याज के बचाए 10 लाख, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

0
14

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने बताया है कि कैसे उसने 15 साल में चुकाने वाला 25 लाख रुपये का एजुकेशन लोन सिर्फ 5 साल में चुका दिया और ब्याज में पूरे 10 लाख रुपये बचा लिए। ये कहानी है IIM कोझिकोड से MBA करने वाली डिंपल पोरवाल की, जो अब Microsoft में काम करती हैं। आमतौर पर लोग लोन को बोझ समझकर उसे 15 साल तक खींचते हैं, लेकिन डिंपल ने पहली सैलरी आने से पहले ही पूरा प्लान बना लिया था।

लोन सैंक्शन वाली रात सो नहीं पाई थीं डिंपल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @livingitwithdimple हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें डिंपल ने बताया कि MBA शुरू करने से पहले ही लोन की वजह से उन्हें काफी स्ट्रेस हो गया था। उन्होंने कहा, जिस दिन मेरा लोन सैंक्शन हुआ, मैं उस रात सो नहीं पाई। डिंपल ने बताया कि उन्हें एक सिंगल मदर ने पाला है और वह परिवार में इकलौती संतान हैं। MBA के लिए नौकरी छोड़ने का मतलब था कि अगले दो साल तक घर में कोई रेगुलर इनकम नहीं आएगी। ऐसे में 25 लाख का लोन एक बड़ी जिम्मेदारी बन गया था। लेकिन उन्होंने पहली सैलरी मिलने से पहले ही तय कर लिया था कि वह इसे जल्दी कैसे चुकाएंगी।

इन 5 तरीकों से जल्दी चुकाया लोन

डिंपल ने लोन जल्दी खत्म करने के लिए कुछ खास स्टेप्स अपनाए। पहला, उन्होंने हर EMI समय पर चुकाई, ताकि लेट फीस से बचा जा सके और क्रेडिट स्कोर भी अच्छा बना रहे। उनकी महीने की EMI करीब 22,000 रुपये थी। दूसरा, वह हर साल 4 एक्स्ट्रा EMI देती थीं, यानी हर तीन महीने में एक बार एक्स्ट्रा पेमेंट करती थीं। तीसरा, उन्होंने अपने सालाना बोनस और Microsoft के स्टॉक अवॉर्ड का बड़ा हिस्सा भी लोन चुकाने में लगा दिया। चौथा, जब भी उनकी सैलरी 10 परसेंट बढ़ती, वह अपनी EMI भी उतने ही परसेंट से बढ़ा देती थीं। पांचवां, उन्होंने एजुकेशन लोन पर मिलने वाले टैक्स बेनिफिट का भी फायदा उठाया और उससे बचे पैसों को भी लोन में डाल दिया।

ब्याज में हुई बड़ी बचत

इन तरीकों से डिंपल ने 15 साल वाला लोन सिर्फ 5 साल में खत्म कर दिया। 5 साल में उन्होंने करीब 4.6 लाख रुपये ब्याज दिया। अगर वह 15 साल के शेड्यूल पर चलतीं, तो ब्याज करीब 15 लाख रुपये देना पड़ता। इस तरह उन्होंने करीब 10 लाख रुपये बचा लिए। सोशल मीडिया पर लोग डिंपल के फाइनेंशियल डिसिप्लिन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे कमाल की कामयाबी बताया, तो दूसरे ने कहा कि ऐसी आदतें लोगों को कर्ज के जाल में फंसने से बचा सकती हैं। कई लोगों ने शानदार और बहुत बढ़िया लिखकर उनकी हौसला-अफजाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here