एसडीएम ने किया पटवार भवन का निरीक्षण, साफ-सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

0
9

रतिया: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को पटवार भवन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन में साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रखरखाव और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पटवार भवन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनके कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने पर जोर

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखना और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here