ऐसी पत्नी चाहिए जो कमाए 12 लाख, मैं संभालूंगा घर, शख्स की शर्त पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

0
10

नई दिल्ली: शादी को लेकर हर किसी की अपनी पसंद और उम्मीदें होती हैं, लेकिन एक भारतीय शख्स की शादी की शर्त ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। रेडिट पर इस शख्य ने ऐसी पत्नी की तलाश की है जो परिवार की मुख्य कमाने वाली हो, जबकि वह खुद घर संभालना चाहता है। शख्स ने यहां तक कहा कि उसे ऐसी महिला चाहिए जिसकी सालना कमाई कम से कम 12 लाख रुपये हो। उसकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोग इस पर अपनी-अपनी राय देने लगे।

क्या चाहता है शख्स?

शख्स ने रेडिट के r/AskIndianWoman समुदाय में पोस्ट करते हुए लिखा कि वह ऐसी महिला की कलाश में है जो अपनी पंसद का जॉब, करियर या बिजनेस कर सके। इसके बदले वह घर की पूरी जिम्मेदारी उठाना चाहता है। उसने कहा कि वह खआना बनाने, सफाई करने, कपड़े धोने और घर के दूसरे सभी कामों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। उसका कहना है कि पत्नी परिवार की मुख्य कमाने वाली हो और वित्तीय मामलों को संभाले, जबकि वह घर चलाए।

Looking for a Wife Who Wants to Be the Breadwinner
by u/captainfantastikk in AskIndianWoman

इतना ही नहीं, शख्स ने अपनी शादी को लेकर एक और बात साफ करते हुए कि वह बच्चे नहीं चाहता है और एक ऐसी शादी चाहता है जिसमें दोनों के बीच प्यार के साथ-साथ सम्मान और बराबरी का दर्जा हो।

खुद के बारे में क्या बताया?

पोस्ट शेयर करते हुए उसने खुद को 6 फीट लंबा, गोरे रंग वाला और अच्छी कद-काठी का बताया। साथ ही उसने कहा कि उसके माता-पिता ए-क्लास सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं और पेंशन लेते हैं। इसके अलावा उसने कम से कम 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाली महिला की इच्छा जताई।

किसी ने कहा- ‘घर संभालना भी काम है’

रेडिट पर कुछ लोगों ने शख्स की सोच का समर्थन किया। एक यूजर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पुरुष भी उन जिम्मेदारियों को खुले तौर पर अपनाने की बात कर रहे हैं, जिन्हें पारंपरिक तौर पर महिलाओं से जोड़ा जाता रहा है। वहीं, कई यूजर्स ने इस व्यवस्था की व्यावहारिकता पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने पूछा कि अगर पत्नी अपने करियर की वजह से अपना घर या शहर नहीं बदलना चाहती तो क्या शख्स उसके साथ रहने के लिए तैयार होगा? सवाल यह भी उठा कि शादी के बाद बड़े फैसलों, ससुराल की जिम्मेदारियों और शादी के खर्च में उसकी भूमिका क्या होगी।

 ‘क्या ससुराल में भी घर का काम करोगे?’

एक महिला यूजर ने घरेलू जिम्मेदारियों के उस पहलू पर सवाल उठाया, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। उसने पूछा कि अगर शख्स के माता-पिता घर पर आएं तो क्या वह तब भी खाना बनाने और सफाई की जिम्मेदारी उठाएगा? त्योहारों और पारिवारिक मौकों पर भी क्या पत्नी से घरेलू काम की उम्मीद नहीं की जाएगी? एक अन्य यूजर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कोविड के दौरान वह तीन महीने बेरोजगार रही थी। उस दौरान उसने घर के सारे काम संभाल लिए थे, लेकिन उसके पति ने वे छोटे-छोटे घरेलू काम भी करना बंद कर दिए जो वह पहले किया करते थे, क्योंकि उनके मुताबिक वह ‘घर पर बैठी’ थी।

इस पोस्ट ने भारत में शादी और जेंडर रोल्स को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे पारंपरिक भूमिकाओं को बदलने वाली सोच मान रहे हैं, जबकि दूसरे यूजर्स का कहना है कि सिर्फ कमाने और घर संभालने की जिम्मेदारी बांट देना ही बराबरी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here