सेवा और राष्ट्रवाद का संगम है भारत विकास परिषद, पठानकोट में क्षेत्रीय कार्यालय और आरोग्य केंद्र का उद्घाटन

0
12

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा समर्पण और राष्ट्रवाद की जीवंत मिसाल है। परिषद जरूरतमंदों की मदद को दान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ा नैतिक कर्तव्य मानकर काम कर रही है। पंजाब के पठानकोट स्थित छतवाल में शनिवार को परिषद के उत्तर क्षेत्र-1 के क्षेत्रीय कार्यालय और आरोग्य केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

1963 से मानव सेवा में जुटी है परिषद

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित परिषद वर्ष 1963 से मानव सेवा और सामाजिक उत्थान में जुटी है। इसका लक्ष्य स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण है। आरोग्य केंद्र से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और भारतीय परंपराओं का भाव मजबूत करेंगे।

पारदर्शिता से दीं 2 लाख नौकरियां, गन्ने का भाव तय

सैनी ने कहा कि हरियाणा में पिछले 12 वर्षों में करीब दो लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। गन्ने का भाव 2026-27 के लिए 430 और 2027-28 के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

उन्होंने मुफ्त डायलिसिस आयुष्मान भारत, चिरायु, मिशन बुनियाद और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। पंजाब की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने नशे, अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्ति का आह्वान किया तथा भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here