नशा तस्करी के खिलाफ थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 7.43 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

0
15

रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 7.43 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण कुमार उर्फ खोता पुत्र बबली राम, निवासी गांव सरदारेवाला, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गश्त के दौरान संदिग्ध से हेरोइन बरामद

थाना सदर रतिया के अंतर्गत पुलिस चौकी बाहमणवाला प्रभारी एएसआई अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 नवंबर को अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान गांव नंगल में वाल्मीकि धर्मशाला के नजदीक एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से पारदर्शी पाउच में 7.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना सदर रतिया में मुकदमा न0 238 दिनाँक 13.11.2026, धारा 21b,61,85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत तथा अन्य संभावित संपर्कों के संबंध में जांच की जा रही है। मामले की गहनता से जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here