छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली से 31 स्पेशल ट्रेनें रवाना, मांग बढ़ने पर और ट्रेनें चलाने की तैयारी

0
16

नई दिल्ली: छठ महापर्व पर अपने घर पहुंचने की आस लगाए बैठे यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने सुविधाओं का बड़ा इंतजाम किया है। त्योहार की खुशियों के बीच रेल यात्रियों को भीड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत दिलाने के लिए दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो अतिरिक्त रेलगाड़ियां भी पटरी पर उतारी जाएंगी।

11 नवंबर को 31 स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 11 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से कुल 31 विशेष रेलगाड़ियां संचालित की जा रही हैं। इनमें नई दिल्ली से 10, आनंद विहार से 8, शकूरबस्ती से 7, हजरत निजामुद्दीन से 4, दिल्ली जंक्शन से 1 और रोहतक से 1 विशेष रेलगाड़ी शामिल है।

12 नवंबर को 29 ट्रेनों का प्रस्ताव

वहीं, 12 नवंबर को भी यात्रियों की सुविधा के लिए 29 विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का प्रस्ताव है। इनमें नई दिल्ली से 7, आनंद विहार से 7, शकूरबस्ती से 5, हजरत निजामुद्दीन से 5, दिल्ली जंक्शन से 3, रोहतक से 1 और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 रेलगाड़ी शामिल होगी।

भीड़ बढ़ने पर चलाई गईं अतिरिक्त ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक, 10 नवंबर को पहले से निर्धारित 27 विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अल्प सूचना पर 3 अतिरिक्त अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां भी चलाई गई थीं।

स्टेशनों पर अधिकारी कर रहे निगरानी

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here