मुजफ्फरनगर में एसएसपी सूरज कुमार राय ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
12

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बुधवार, 11 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं उनकी पेशी में कार्यरत पुलिसकर्मियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान जनपद में अपराधों की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपराध नियंत्रण और गिरफ्तारी के दिए निर्देश

गोष्ठी में एसएसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पैदल गश्त और रात्रि गश्त बढ़ाने तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया।

कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

एसएसपी ने अधिकारियों के साथ उनकी पेशी में तैनात पुलिसकर्मियों को भी कार्यालय संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं पत्राचार का समय से आदान-प्रदान करने और थानों व कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अंत में एसएसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here