सर्दी शुरू होते ही चोरों का आतंक, मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना, हजारों की नकदी चोरी

0
7

मुजफ्फरनगर: सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। खालापार थाना क्षेत्र के सुजड़ू स्थित रतन मार्केट में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने अबरार मेडिकल स्टोर को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और दीवार में सेंध लगाकर गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

दुकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

सुबह जब मेडिकल स्टोर स्वामी अबरार उस्मानी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए छानबीन शुरू कर दी।

पहले भी हो चुकी है चोरी, जांच जारी 

मेडिकल स्टोर स्वामी अबरार उस्मानी का कहना है कि करीब तीन-चार साल पहले भी उनके इसी मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात हुई थी। उस समय भी उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आज तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो सका। एक बार फिर उसी दुकान में चोरी होने से उन्होंने चिंता जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here