'भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें' लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने सितारों को दी चेतावनी

0
9

नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई के सितारों पर इन दिनों खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही लगातार धमकियों ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को टेंशन में डाल दिया है। सलमान खान, कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी के बाद अब टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। हालात को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बी-टाउन स्टार्स के लिए खास एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस की सलाह- भीड़ और पब्लिक जगहों से रहें दूर

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी एक्टर्स को सार्वजनिक जगहों पर फैंस के बीच जाने से बचने को कहा गया है। सितारों को भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और ज्यादा सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि लगातार मिल रहे इनपुट्स को देखते हुए यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है।

कई बड़े सितारों के घरों की हुई रेकी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में शूटर्स ने कबूल किया कि उन्होंने कई बड़े सेलेब्स के घरों की रेकी की थी। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, आमिर खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और सलमान खान के नाम सामने आए हैं। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन के घर को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी भी मिली थी। दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुसाइड अटैक की धमकी आई थी। तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिलीं। हालांकि जांच में कुछ धमकियां फर्जी निकलीं।

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकाने वाला शख्स फर्जी निकला। जांच में पता चला कि वैभव मिश्रा नाम का यह व्यक्ति बेंगलुरु का IT इंजीनियर है और उसका लॉरेंस गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। वह लॉरेंस के नाम पर कई सितारों को डरा-धमका चुका था।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से हिला बॉलीवुड

18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी। इस हमले में एक्टर को मामूली चोट आई थी, लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। गैंग की ओर से धमकी भरा लेटर भी शेयर किया गया था, जिसमें कहा गया था कि सलमान खान से करीबी की वजह से टाइगर को निशाना बनाया गया।

इस हमले के बाद टाइगर के पहले पब्लिक अपीयरेंस पर भी ब्रेक लग गया है। इंडस्ट्री में डर का माहौल है और अब सभी सितारे अपनी सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here