योगी सरकार का दिवाली पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 5% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

0
10

लखनऊ: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। तीनों राज्यों में बढ़ी हुई दरें पिछले माह से ही लागू मानी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को एरियर का भी फायदा मिलेगा।

यूपी में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है। यानी कर्मचारियों को अब 5 फीसदी ज्यादा डीए मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा। उनकी सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी और दिवाली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

कर्नाटक में भी बढ़ा डीए

कर्नाटक सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 15.75 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने इस फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि सरकार ने संशोधित वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

अब डीए की गणना मूल वेतन के 18 फीसदी के हिसाब से होगी, जो पहले 15.75 फीसदी थी। ये बढ़ोतरी लागू नियमों के अनुसार राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स पर भी लागू होगी। इससे कर्नाटक के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

अरुणाचल में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब राज्य में डीए और डीआर की रकम मूल वेतन के 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गई है। तीनों राज्यों के फैसलों से साफ है कि सरकारें त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत देना चाहती हैं। महंगाई के इस दौर में डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की जेब पर पड़ रहे बोझ को कुछ कम करने में मदद मिलेगी। पेंशनर्स को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारी संगठनों ने इन फैसलों का स्वागत किया है और इसे दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here