घर का भेदी निकला गहनों का चोर, अलमारी की चाबी से उड़ाए जेवर, पुलिस ने दबोचा

0
10

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में घर के भीतर की जानकारी रखने वाले एक परिचित ने ही भरोसे का कत्ल कर दिया। मल्कागंज की कबीर बस्ती में अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहनों पर उसकी नजर थी। मौका मिलते ही दीवार पर टंगी चाबी से अलमारी खोली और लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गया। हालांकि, सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो चरणों में कुल 68.13 ग्राम चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।

उत्तरी जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि 30 अक्टूबर को कबीर बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दी थी। चोरी की वारदात 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से रात दस बजे के बीच हुई थी। अलमारी से गहने गायब मिलने पर ई-एफआईआर संख्या 80093530/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305/317(2) के तहत जांच शुरू की गई।

चाबी से खोली अलमारी, छत पर छिपाया माल

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल शंकर और कांस्टेबल नवीन की विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासी कुलदीप उर्फ रिजुल (31) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह पीड़ित परिवार के घर आता-जाता था और घर के रखरखाव से परिचित था। उसकी निशानदेही पर 31 अक्टूबर को उसके मकान की छत से चार पुरुषों की अंगूठियां, दो महिलाओं की अंगूठियां, मोतियों की चेन वाला मंगलसूत्र और एक जोड़ी कानों के टॉप्स बरामद हुए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ज्वेलरी दुकान तक पहुंची पुलिस की तफ्तीश

एक नवंबर को अदालत से एक दिन की पुलिस हिरासत मिलने के बाद आरोपी से दोबारा पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर घंटाघर के पास एक आभूषण की दुकान से टूटी हुई महिला की अंगूठी और पिघलाया गया हार बरामद किया गया। आरोपी ने कथित तौर पर अंगूठी 23 हजार और हार 1.10 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। उसने नशे और जुए की लत के चलते चोरी करने तथा रकम गंवाने की बात भी बताई। अन्य चोरियों में संलिप्तता के उसके दावों की जांच की जा रही है।बरामदगी में कुल छह तरह के आभूषण शामिल हैं।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में घर के भीतर की जानकारी रखने वाले एक परिचित ने ही भरोसे का कत्ल कर दिया। मल्कागंज की कबीर बस्ती में अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहनों पर उसकी नजर थी। मौका मिलते ही दीवार पर टंगी चाबी से अलमारी खोली और लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गया। हालांकि, सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो चरणों में कुल 68.13 ग्राम चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।

उत्तरी जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि 30 अक्टूबर को कबीर बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दी थी। चोरी की वारदात 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से रात दस बजे के बीच हुई थी। अलमारी से गहने गायब मिलने पर ई-एफआईआर संख्या 80093530/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305/317(2) के तहत जांच शुरू की गई।

चाबी से खोली अलमारी, छत पर छिपाया माल

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल शंकर और कांस्टेबल नवीन की विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासी कुलदीप उर्फ रिजुल (31) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह पीड़ित परिवार के घर आता-जाता था और घर के रखरखाव से परिचित था। उसकी निशानदेही पर 31 अक्टूबर को उसके मकान की छत से चार पुरुषों की अंगूठियां, दो महिलाओं की अंगूठियां, मोतियों की चेन वाला मंगलसूत्र और एक जोड़ी कानों के टॉप्स बरामद हुए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ज्वेलरी दुकान तक पहुंची पुलिस की तफ्तीश

एक नवंबर को अदालत से एक दिन की पुलिस हिरासत मिलने के बाद आरोपी से दोबारा पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर घंटाघर के पास एक आभूषण की दुकान से टूटी हुई महिला की अंगूठी और पिघलाया गया हार बरामद किया गया। आरोपी ने कथित तौर पर अंगूठी 23 हजार और हार 1.10 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। उसने नशे और जुए की लत के चलते चोरी करने तथा रकम गंवाने की बात भी बताई। अन्य चोरियों में संलिप्तता के उसके दावों की जांच की जा रही है।बरामदगी में कुल छह तरह के आभूषण शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here