होर्मुज में अमेरिका को बड़ा झटका, ईरान ने गिराए 2 ड्रोन, 3 टैंकर माइंस से टकराए, बढ़ा तनाव

0
14

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर है कि ईरान ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने देश के दक्षिणी तटीय इलाके बंदर खमीर के ऊपर दो अमेरिकी ड्रोन गिराए हैं। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, IRGC ने बताया कि ये दोनों LUCAS ड्रोन तटीय क्षेत्र में उड़ रहे थे और ईरान की हवाई सीमा का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया।

बंदर खमीर ईरान के दक्षिणी तट पर होर्मुज स्ट्रेट के करीब स्थित है। ये इलाका रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों से यहां अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच तनाव काफी बढ़ा है।

होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकर माइंस से टकराए

इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट में भी हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, होर्मुज में तीन तेल टैंकर माइंस से टकरा गए। बताया जा रहा है कि ये टैंकर बिना इजाजत वाले रास्ते से गुजर रहे थे। होर्मुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग है और यहां ऐसी घटनाओं से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

तनाव के बीच कतर ने मध्यस्थता की कोशिशें तेज कर दी हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात तेहरान गई कतर की टीम दोहा लौट आई है, लेकिन ईरान से बातचीत जारी है। क्षेत्र के देश नहीं चाहते कि तनाव और बढ़े।

अमेरिका ने भी किया था हमला

इससे पहले अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान के केश्म द्वीप पर हमला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमला तेहरान की कार्रवाई के जवाब में किया गया। रात में द्वीप पर धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया कि अमेरिकी सेना पिछले कुछ हफ्तों से ईरान के खिलाफ गुप्त ऑपरेशन कर रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने होर्मुज के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी विमान पर हमले की कोशिश के जवाब में ईरान की मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया था।

गौरतलब है कि इसी साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया। जून में दोनों पक्षों ने शत्रुता खत्म करने के लिए समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए थे, लेकिन इसके बाद भी हमले रुक-रुक कर जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here