Dhanteras 2026: भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना घर में बढ़ेंगी परेशानियां! जानें क्या खरीदना है शुभ

0
9

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार बहुत खास माना जाता है। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है और नई चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू जैसी चीजें घर लाते हैं ताकि सुख-समृद्धि बनी रहे, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदने से बचना चाहिए।

इस साल धनतेरस की तारीख और शुभ मुहूर्त  

दैनिक पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार त्योहार 6 नवंबर को ही मनाया जाएगा।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है, इसकी बात करें तो सबसे पहले सोना और चांदी का नाम आता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदने से घर में बरकत आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, अगर बजट कम है तो चांदी का छोटा सिक्का भी ले सकते हैं। दूसरा, तांबे, पीतल और स्टील के बर्तन खरीदना शुभ होता है, लेकिन ध्यान रखें कि बर्तन कभी खाली न लाएं, उसमें चावल, पानी या सिक्के डालकर लाना शुभ माना जाता है।

अन्य शुभ खरीदारी: झाड़ू, धनिया और मूर्तियां

तीसरा झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ है क्योंकि झाड़ू का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है और इससे दरिद्रता दूर होती है। चौथा, साबुत धनिया के बीज खरीदना धन और खुशहाली का प्रतीक है और इसका इस्तेमाल दिवाली की पूजा में भी होता है। पांचवां, इस दिन गोमती चक्र और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदकर पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए

वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। पहली, लोहे की चीजें न खरीदें क्योंकि लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है। दूसरी, कांच का सामान न लें क्योंकि कांच नाजुक होता है और टूटना अशुभ माना जाता है। तीसरी, काले रंग के कपड़े या सामान खरीदने से बचें क्योंकि शुभ कार्यों में काला रंग अच्छा नहीं माना जाता। चौथी, खाली बर्तन कभी घर न लाएं, हमेशा उसमें कुछ डालकर ही लाएं। और पांचवीं, चाकू, कैंची जैसी नुकीली और धारदार चीजें भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि ये काटने और अलगाव का प्रतीक मानी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here