Gen Z Shopping: अब मिलेगा 500 रुपये में Gen Z लुक, दिल्ली-NCR से मुंबई तक इन बाजारों में करें शॉपिंग

0
7

नई दिल्लीः आजकल फैशन के लिए महंगे ब्रांड के कपड़े खरीदना जरूरी नहीं रह गया है। खासकर Gen Z यानी युवाओं के बीच कम पैसों में स्टाइलिश दिखने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जहां कुछ लोग मॉल में एक टी-शर्ट के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं, वहीं कई युवा थ्रिफ्ट मार्केट से बजट में अपनी पसंद के कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। दिल्ली-NCR और मुंबई के ऐसे बाजारों में ओवरसाइज्ड टी-शर्ट, बैगी जींस, जैकेट, क्रॉप टॉप और अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज मिल सकती हैं। सही चुनाव और थोड़ी समझदारी से 500 रुपये के बजट में भी अच्छा स्ट्रीटवेअर लुक तैयार किया जा सकता है।

दिल्ली-NCR में कहां करें शॉपिंग?

अगर आप दिल्ली में शॉपिंग करना चाह रहे हैं तो सबसे बेस्ट दिल्ली का सरोजिनी नगर और जनपथ बेस्ट रहेगा। यहां आपको ट्रेंडी टी-शर्ट, बैगी जींस और विंटेज स्टाइल की जैकेट जैसे कई ऑप्शन मिल सकते हैं। कुछ दुकानों पर 100 से 200 रुपये के आसपास कपड़े मिल जाते हैं, हालांकि कीमत डिजाइन, क्वालिटी और मोलभाव पर निर्भर करती है। वहीं, मजनू का टीला कोरियन फैशन, के-पॉप स्टाइल, एनीमे प्रिंट वाले कपड़ों और एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है। तिलक नगर और नोएडा के सेक्टर 22 में लगने वाले मंगल या संडे बाजारों में भी कम बजट में डेनिम और ट्रेंडी टॉप देख सकते हैं।

मुंबई में भी हैं बजट फैशन के ऑप्शन

अगर आप मुंबई में हैं तो वह पर भी आराम से ऐसे मार्केट्स मिल जाएंगे, जहां जाकर आप कम बजट में भी अपने लुक को तैयार सकते है। मुंबई में बांद्रा हिल रोड और लिंक रोड पर ट्रेंडी क्रॉप टॉप, स्ट्रीटवेअर पैंट और बकेट हैट जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के पास मौजूद फैशन स्ट्रीट कॉलेज जाने वाले युवाओं के बीच  बहुत लोकप्रिय है। यहां अलग-अलग दुकानों पर कपड़े और एक्सेसरीज देखकर अपने बजट के हिसाब से आउटफिट तैयार कर सकते हैं।

500 रुपये में कैसे बनाएं स्टाइलिश लुक?

सबसे पहले कपड़ों की ऐसी जोड़ी चुनें, जिन्हें एक साथ पहनने पर अच्छा लुक मिले। उदाहरण के लिए, करीब 200 रुपये की ओवरसाइज्ड टी-शर्ट और 250 रुपये की कार्गो पैंट से स्ट्रीटवेअर स्टाइल बनाया जा सकता है। इसके बाद बचे हुए पैसों में सनग्लासेज, रिंग या कैनवास बैग जैसी एक्सेसरीज तलाशें। अगर आपको भीड़ भाड़ पसंद नहीं है तो सुबह बाजार जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है क्योंकि उस समय भीड़ से बच सकते हैं और दुकानों पर आराम से सामान देख सकते हैं, ले सकते हैं। और अगर कोई कपड़ा थोड़ा ढीला हो, तो उसे अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल या फिट भी कराया जा सकता है।

ध्यान दे: थ्रिफ्ट शॉपिंग करते समय कपड़ों की सिलाई, दाग और क्वालिटी जरूर जांचें। केवल कम कीमत देखकर खरीदारी न करें। इस तरह दोस्तों के साथ बाजार घूमने, स्ट्रीट फूड का मजा लेने और कम बजट में अपनी पसंद का फैशन अपनाने का अनुभव भी करे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here