साइकिल के पहियों पर सवार होकर स्कूल पहुंचेंगी बेटियां, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार

0
8

नई दिल्ली: बेटियों के सपनों को पंख देने और उनकी शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार की विद्या वाहिनी उड़ान योजना के तहत शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोला नाथ नगर नंबर-3 स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा नौवीं की 180 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। साइकिल की सौगात पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की चमक साफ नजर आई।

विधायक संजय गोयल और अनिल गुप्ता की उपस्थिति 

कार्यक्रम में विधायक संजय गोयल और दिल्ली प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ विद्यालय प्रतिनिधि आकांक्षा गर्ग भी उपस्थित रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं से संवाद कर साइकिल मिलने पर उनकी खुशी और अनुभव जाने। बारिश के मौसम के बावजूद विद्यालय परिसर में छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान में कतारबद्ध खड़ी साइकिलों पर बंधे पीले गुब्बारे कार्यक्रम की रौनक बढ़ा रहे थे। शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की योजना और विधायक के विचार  

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना का प्रावधान किया था। इस अवसर पर योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विधायक संजय गोयल ने कहा कि नौवीं कक्षा छात्राओं के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। साइकिल मिलने से उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने और सुरक्षित घर लौटने में सुविधा होगी। यह पहल बेटियों में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने के साथ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगी।

विद्या वाहिनी उड़ान योजना का उद्देश्य  

विद्या वाहिनी उड़ान योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा से जोड़े रखना उनकी सेहत को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। निश्चित रूप से यह पहल छात्राओं के सपनों को नई उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here