श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारम्भ 26 को : टेकचंद मिढ्ढा

0
10

फतेहाबाद: स्थानीय श्री रघुनाथ मंदिर में श्री रामचरितमानस के मास पारायण पाठ का शुभारंभ 26 अक्तूबर सोमवार को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर सभा के प्रधान टेकचंद मिढ्ढा ने बताया कि कार्तिक मास प्रारम्भ होने के साथ ही मंदिर में प्रतिवर्ष श्री रामचरितमानस के मास पारायण का आयोजन किया जाता है। जिसमें मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा अपने मुखारविन्द से प्रतिदिन संगीतमय श्रीरामचरित मानस का पाठ करते हैं। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी उनके साथ प्रतिदिन पाठ करते हैं।

पाठ का भोग 24 नवम्बर को डाला जाएगा  

उन्होंने बताया कि इस पाठ का भोग 24 नवम्बर को डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में श्री रामचरितमानस का पाठ करना एक बहुत ही दुर्लभ संयोग है और भगवान श्री राम की कृपा का प्रत्यक्ष आशीर्वाद है।

श्रद्धालुओं से अनुष्ठान में सम्मिलित होने की अपील  

अत: आप सभी श्रद्धालु पाठकों और श्रोताओं से विनम्र प्रार्थना है कि आप सभी प्रतिवर्ष की भांति इस अनुष्ठान में अवश्य ही सम्मिलित हो और भगवान श्री राम की कृपा तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here