जैश से जुड़े होने के शक में मुंबई का शख्स गिरफ्तार, शक से बचने के लिए बना रैपिडो ड्राइवर

0
11

मुंबई: मुंबई में एक रैपिडो ड्राइवर को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान माहिम निवासी मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर (33) के रूप में हुई है। महाराष्ट्र ATS ने एक खुफिया सूचना के बाद उसे माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा। जांच में खुलासा हुआ है कि अख्तर रैपिडो ड्राइवर और परफ्यूम बेचने की आड़ में कट्टरपंथी सोच फैला रहा था और पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में था।

टेलीग्राम पर शेयर करता था आतंकी ऑडियो

ATS के मुताबिक, आरोपी ने टेलीग्राम पर ‘इंडियन मुस्लिम’ नाम के ग्रुप में जैश चीफ मसूद अजहर के बाबरी मस्जिद से जुड़े आतंकी ऑडियो क्लिप शेयर किए। वह “IBN-E-Qasim” नाम के कट्टरपंथी पाकिस्तानी चैनल को भी फॉलो करता था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जिहाद से जुड़े भड़काऊ नारे जैसे “अब जिहाद का जमाना आ गया है” मिले हैं। हाल ही में उसने PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले सुरक्षा में चूक पर चर्चा वाले एक पोस्ट पर कमेंट किया था, “इंदिरा गांधी की तरह PM मोदी को भी…” जो हत्या की ओर इशारा करता था।

पुलिस ने उसके पास से रेडमी नोट 14 प्रो फोन और उसकी आपत्तिजनक गतिविधि के 39 स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत धार्मिक समूहों में दुश्मनी फैलाने का केस दर्ज किया गया है।

पड़ोसी बोला – कभी नहीं लगा ऐसा करेगा

अख्तर के पड़ोसी ने बताया कि वह पिछले साढ़े तीन साल से किराए के फ्लैट में रह रहा था और परफ्यूम बेचता था। पड़ोसी ने कहा, “मैं उसे बाहर बैठा देखता था, बात करता था। कभी नहीं लगा कि वह ऐसा कुछ करेगा।” हालांकि उसने यह भी कहा कि अगर कोई देश से गद्दारी करे तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

टाइगर श्रॉफ केस से कनेक्शन?

यह गिरफ्तारी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के कुछ दिन बाद हुई है। उस मामले में भी एक आरोपी रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था और पॉश इलाकों में सेलेब्स की जासूसी करता था। रैपिडो ने सफाई दी है कि वह आरोपी 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था और घटना वाले दिन उसने कस्टमर के तौर पर सेवा ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here