‘2044 तक नंबर नहीं आएगा’ वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार

0
12

नई दिल्ली: यमुना नदी को साफ और निर्मल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड की 8,941 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और विपक्ष के वोट चोरी और SIR के आरोपों पर पलटवार किया।

विपक्ष पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में लगातार बीजेपी की सरकार चुनकर आ रही है, इससे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। इसलिए वह वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वोट चोरी का शोर मचाकर आप घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा, आप कभी EVM का बहाना लाते हो, कभी वोट चोरी का। मोदी सरकार से पहले भी आप कई राज्यों में नहीं जीते। गुजरात में 41 साल से, यूपी में 41 साल से, बंगाल में 54 साल से और तमिलनाडु में 64 साल से आपकी सरकार नहीं बनी। दिल्ली में 18 साल से आप चुनाव नहीं जीते।

उन्होंने कहा कि जब केरल और तेलंगाना में कांग्रेस जीतती है तो चुनाव आयोग अच्छा है, लेकिन जहां हार जाते हैं वहां आयोग पर सवाल उठाते हैं। यही दोहरा मापदंड अदालतों के साथ भी अपनाया जाता है। शाह ने कहा कि मैं यहीं जन्मा हूं, यहीं रहता हूं और यहीं मरूंगा, मुझे हर 6 महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता। जिस तरह की नकारात्मक राजनीति आप कर रहे हैं, उससे 2014 से 2044 तक आपकी सरकार नहीं बनने वाली।

30 साल तक यमुना में छोड़ा गंदा पानी

अमित शाह ने आरोप लगाया कि 30 साल तक कांग्रेस ने सीवर का पानी सीधे यमुना में छोड़ा, रोजाना डेयरियों का 2,000 टन गोबर भी यमुना में डाला जाता था। इतना ही नहीं हरियाणा और यूपी से आने वाले गंदे पानी की समस्या भी लगातार बनी रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सरकार बनते ही एक महीने के अंदर यमुना सफाई को लेकर बड़ी बैठक बुलाई थी। अब दिल्ली, हरियाणा और यूपी में बीजेपी की सरकार है और तीनों ने मिलकर टाइमबाउंड प्लान बनाया है। 40 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। 2029 में हम निर्मल यमुना के साथ आपके सामने आएंगे। इसके साथ ही अमित शाह ने जनता से हर घर को सीवर कनेक्शन और साफ पीने देने का वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here