टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद मची खलबली, मुंबई से दिल्ली तक हलचल तेज

0
16

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर पंजाब में ठिकाने लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने करारा प्रहार किया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पंजाब के अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु से शमशेर (33) और रिंकू उर्फ रिंकी (39) को गिरफ्तार कर पांच चोरी की कारें बरामद की हैं। इनमें चार हुंडई क्रेटा और एक मारुति सुजुकी डिजायर शामिल हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी के पांच मामले सुलझाए गए हैं।

फर्जी नंबर प्लेट से देते थे पुलिस को चकमा

मध्य जिला डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत 14 अक्टूबर को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से हुई जहां घर के बाहर खड़ी सफेद हुंडई क्रेटा चोरी हो गई थी। शिकायत पर ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद एएटीएस, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने जांच शुरू की। मैनुअल खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस पंजाब तक पहुंची। 16 अक्टूबर को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गाड़ियां बरामद हुईं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय दिल्ली-एनसीआर से अच्छी हालत वाली गाड़ियां चुराते थे। इसके बाद उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पंजाब ले जाते और अपने संपर्कों के जरिए बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और कथित खरीदार हरप्रीत उर्फ हैप्पी की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप डबास के नेतृत्व में हुई। टीम में एसआई अजय, एसआई राहुल धामा, हेड कांस्टेबल अनुज, प्रियंक तथा कांस्टेबल गौतम, कुणाल, रोहन, पुष्पेंद्र, राम अवतार, परविंदर और विनोद शामिल रहे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की निगरानी में की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here