जन्म लेते ही नवजात का अनोखा अंदाज वायरल, सिर के पीछे हाथ रखकर लेटा बच्चा, लोग बोले- टेंशन फ्री

0
9

नई दिल्ली: आमतौर पर नवजात बच्चे को देखते ही रोने की आवाज याद आती है, लेकिन मिस्र के काहिरा से आया एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह बदल रहा है। यहां एक नवजात पैदा होते ही रोने की बजाय ऐसे लेटा दिखा, जैसे छुट्टियां मना रहा हो। वीडियो में बच्चा पीठ के बल लेटा है, दोनों हाथ सिर के पीछे और एक पैर दूसरे पर चढ़ाए हुए। उसकी यह पोजिशन देखकर लग रहा है जैसे वह किसी सोफे पर आराम कर रहा हो और दुनिया की कोई चिंता ही न हो। यही अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

डॉक्टर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को काहिरा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. इस्लाम एलदेह ने शेयर किया है। उन्होंने इस नवजात को ‘बेबी किंग’ का नाम दिया है। वीडियो सामने आते ही बच्चे का यह कूल अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। लोग न सिर्फ उसके शांत रहने पर हैरान हैं, बल्कि उसके लेटने के स्टाइल पर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

लोग बोले- इसे तो वर्क-लाइफ बैलेंस आता है

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “नई जनरेशन को पैदा होते ही वर्क-लाइफ बैलेंस पता है।” दूसरे ने कहा, “इसे न काम की टेंशन है, न किसी बात की फिक्र, बस लाइफ एंजॉय कर रहा है।” किसी ने लिखा कि बच्चा पैदा होते ही तनाव-मुक्त दिख रहा है, तो एक ने मजाक में कहा कि बच्चा पैदा होते ही थक गया है और अब आराम कर रहा है। कुछ यूजर्स ने तो इसे पोज देना भी बता दिया। एक कमेंट आया, “इसे पता चल गया कि वीडियो बन रहा है, इसलिए स्टाइल में पोज दे दिया।”

क्या नवजात सच में इतने बेफिक्र होते हैं?

भले ही लोगों को यह अंदाज बेफिक्री लग रहा हो, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक नवजात की ऐसी पोजिशन से उसके विचारों या व्यक्तित्व के बारे में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। जन्म के कुछ देर बाद कई बच्चे शांत और अलर्ट मोड में रहते हैं और माहौल के हिसाब से रिएक्ट करते हैं। तो यह बेफिक्री नहीं, बल्कि एक प्यारी सी नैचुरल मुद्रा भी हो सकती है। फिर भी, इस ‘बेबी किंग’ का चिल वाला अंदाज लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here