नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते में एक नया मोड़ आ गया है। कभी प्यार, कभी तकरार और फिर सालों की दूरी के बाद पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से सरेआम माफी मांग ली है। मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पवन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। वहां उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने मंच से अक्षरा और उनके परिवार का जिक्र किया।
माता-पिता को बताया भैया-भाभी
पवन सिंह ने कहा, “अक्षरा मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भैया हैं और माताजी हमारी भाभी हैं।” उन्होंने कहा कि वह दिल से अक्षरा से माफी मांगते हैं और अगर उनकी वजह से उनके माता-पिता को कभी बुरा लगा हो तो वह उनसे भी माफी मांगते हैं और प्रणाम करते हैं। पवन की इस बात पर मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं। उन्होंने भीड़ से पूछा कि कितने लोग चाहते हैं कि वह और अक्षरा फिर साथ नजर आएं, तो लोगों ने शोर मचाकर हामी भरी। इस पर पवन ने कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा तो दोनों बहुत जल्द साथ दिखेंगे। हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि वह फिल्म, गाने या निजी रिश्ते की बात कर रहे हैं।
“अक्षरा सिंह मेरा बाबू है मेरा बेटा है उनके पापा मेरे भैया और उनकी मां मेरी भाभी हैं।” एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से पवन सिंह ने माफ़ी मांगी है। @grok पूरी कहानी बता । https://t.co/xBRfjj3jJf
— Manish Yadav (@itsmanish80) October 19, 2026
कभी भोजपुरी की हिट जोड़ी थी पवन-अक्षरा
एक समय पवन और अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा और दोनों ने रिश्ते को स्वीकार भी किया था।
लेकिन पवन के ज्योति सिंह से दूसरी शादी करने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। मामला पब्लिक में आ गया और अक्षरा ने पवन पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अक्षरा ने तो यहां तक कहा था कि वह इतनी परेशान हो गई थीं कि आत्महत्या तक करने जा रही थीं।
क्या फिर साथ आएंगे दोनों?
सालों की दूरी के बाद भी फैंस के बीच इस जोड़ी को लेकर क्रेज कम नहीं हुआ। अब पवन की माफी के बाद फैंस की उम्मीदें फिर जाग गई हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पवन ने नशे की हालत में यह बात कही है। बता दें कि पवन सिंह की निजी जिंदगी भी विवादों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह का 2015 में निधन हो गया था, 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की थी, लेकिन अब उनका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में पवन का अक्षरा से माफी मांगना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल अक्षरा की ओर से कोई बयान नहीं आया है।












