अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर एमवीसी का महाअभियान, दो क्रेन लेकर सड़कों पर उतरी टीम

0
11

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं, यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सड़क पर चलने वाले लोगों की राह आसान बनाने के लिए एमवीसी की टीम ने विकास मार्ग, आईएसबीटी और रोड नंबर-56बी सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। इस अभियान में एमवीसी के कर्मचारियों के साथ बाहरी बल के जवान भी मोर्चा संभालते नजर आए।

ईस्टन रेंज यातायात डीसीपी श्वेता चौहान की निगरानी में पूर्वी जिले में लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और गलत तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए दो क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमन और अभियोजन की कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाना और यातायात के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करना है।

सड़क जनता की, नियम सबके लिए

एमवीसी की टीम की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण और मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने से यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत विभिन्न बिंदुओं पर निगरानी और प्रवर्तन की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा अलग से भेजे जाने की बात कही गई है। फिलहाल अभियान के जरिए यातायात व्यवस्था सुधारने और आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। एमवीसी टीम का संदेश: रास्ता रोकना छोड़िए, नियमों से नाता जोड़िए, सुरक्षित और सुचारु यातायात में अपना योगदान दीजिए।

 

 

Reported BY: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here