हरियाणा: शक्ति नाटक क्लब रतिया द्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा ग्राउंड,शक्ति नगर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में वीरवार रात्रि को भगवान श्री राम के अयोध्या जाने के बाद उसके भाई भरत द्वारा भगवान श्री राम को वन मैं मिलने का मनमिक दृश्य दिखाया गया रामलीला मंचन के छठे दिन मुख्य अतिथि के तहत श्री राम आश्रम शिव मंदिर के प्रधान विनोद बंसल, प्रहलाद मित्तल और शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शिरकत की वही। गण मान्य अतिथियों के तहत अनिल चुघ, शाम तनेजा,संजय चुघ, मीडिया क्लब के अध्यक्ष बॉबी गोस्वामी व उनकी टीम, इमीग्रेशन एसोसिएशन के प्रधान राजन कक्कड़, श्री नैना देवी नगर कमेटी व काली माता मंदिर कमेटी की महिला मंडल सहित अन्य मौजूद रहे।
भरत मिलाप का मनमोहक दृश्य
रामलीला मंचन में भरत मिलाप के तहत राम के वनवास जाने और राजा दशरथ की मौत होने पर अयोध्या लौटने पर भरत को जब पूरी घटना का पता चलता है, तो वे अपनी माता कैकेयी के इस निर्णय से बेहद दुखी होते हैं। वे राजगद्दी स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं और भगवान श्रीराम को वापस अयोध्या लाने का निश्चय करते हैं। भरत गुरु वशिष्ठ, माताओं, मंत्रीगणों और अयोध्या के अनेक नागरिकों के साथ चित्रकूट की ओर प्रस्थान करते हैं। उनके मन में केवल एक ही इच्छा होती है कि किसी भी तरह बड़े भाई श्रीराम को वापस अयोध्या ले आएं। भरत दुखी मन से श्रीराम को वापस लाने की घोषणा करते हैं। इसके बाद भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ और माताओं के वन की ओर जाने का दृश्य दिखाया जाता है लेकिन श्रीराम पिता राजा दशरथ को दिए गए वचन और वनवास की मर्यादा का पालन करने की बात कहते हैं। वे समझाते हैं कि पिता की आज्ञा का पालन करना उनका धर्म है। भरत अपने भाई के निर्णय का सम्मान तो करते हैं, लेकिन उनके बिना अयोध्या लौटने की कल्पना से भी दुखी हो जाते हैं। यहां राम और भरत के चरित्र की महानता दिखाई देती है—एक भाई पिता के वचन की रक्षा के लिए वन में रहना चाहता है, जबकि दूसरा भाई बड़े भाई के अधिकार की रक्षा के लिए राजगद्दी ठुकरा देता है।
श्रीराम की चरण पादुकाएं और भावुक विदाई
श्रीराम की चरण पादुकाएं और भरत का संकल्प अंत में श्रीराम भरत को आशीर्वाद देते हैं। भरत चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटने की तैयारी करते हैं। सभी भाई एक-दूसरे को प्रणाम करते हैं और भावुक वातावरण में विदाई होती है। रामलीला के छठे दिन के समापन पर मुख्य अतिथियों को शक्ति नाटक क्लब के कमेटी प्रधान राजेश सेतिया ,रवि मिढा,अंशुल बत्रा, सचिन ललित , करनैल सिंह,अनिल रूखया, प्रिंस कालू तनेजा, शटी कक्कड़, रमेश जताना ,विजय तनेजा,दीपू चिलाना,आशु तनेजा,सोनू चिलाना,मनोहर लाल,टीटू तनेजा सहित समस्त कार्यकारिणी ने पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
Reported by: Rimpi Jindal












